Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मेला किसानों के लिए ज्ञानवर्धक एवं लाभदायक सिद्ध हो रहा है

03 दिसंबर 2024, भोपाल: मेला किसानों के लिए ज्ञानवर्धक एवं लाभदायक सिद्ध हो रहा है – बिहार के पटना जिले के गांधी मैदान पटना में कृषि विभाग, बिहार द्वारा सीआईआई के सहयोग से आयोजित एग्रो बिहार, राज्य स्तरीय कृषि यांत्रिकरण मेले के  तीन दिन पूरे हो गये हैं। इन तीन दिनों में राज्य के किसान बड़ी संख्या में पूरे जिज्ञासा एवं उत्साह के साथ इस प्रदर्शनी में भाग ले रहे हैं। किसानों द्वारा इस मेला में विभिन्न प्रकार के बड़े एवं छोटे कृषि यंत्रों की खरीददारी बड़ी मात्रा में की गई। सरकार द्वारा उन्हें कृषि यंत्रों पर अनुदान का लाभ भी दिया जा रहा है। यह मेला किसानों  के लिए ज्ञानवर्धक एवं लाभदायक सिद्ध हो रहा है।

कृषि यंत्रीकरण मेले में कृषि विभाग बिहार के सचिव संजय कुमार अग्रवाल द्वारा लखीसराय जिले के संयुक्त कृषक कृषि साख समिति, डाकरा एवं भूषण सिंह को 08 लाख रुपये अनुदान का चेक तथा सांकेतिक रूप में फ़ार्म मशीनरी बैंक की चाबी प्रदान की गई। मेले के तीसरे दिन पटना, भागलपुर, बाँका, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, लख़ीसराय, शेखपुरा, जमुई, पूर्णिया, कटिहार, अररिया एवं किशनगंज जिले के 3152 किसानों ने भाग लिया। आज तक इस प्रदर्शनी-सह-मेला में राज्य के 59 हजार से अधिक किसान आये। इस मेले में किसी तरह का प्रवेश शुल्क नहीं हैं। कोई भी किसान व्यक्ति स्वेच्छा से इस प्रदर्शनी मेले में भाग ले सकते हैं। मेले के तीसरे दिन 132 कृषि यंत्रों एवं 2 कृषि यंत्र बैंकों के लिए सरकार द्वारा 57.55 लाख रुपये का अनुदान दिया गया। इन कृषि यंत्रों का बाजार मूल्य लगभग 1.50 करोड़ रुपये है। इस प्रकार मेले के 3 दिनों में कुल 438 कृषि यंत्रों का क्रय एवं 09 कृषि यंत्र बैंकों के लिए कुल 1.42 करोड़ रुपये का अनुदान दिया गया।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com