उमरिया जिले में ई-टोकन एवं उर्वरक वितरण प्रणाली लागू
06 जनवरी 2026, उमरिया: उमरिया जिले में ई-टोकन एवं उर्वरक वितरण प्रणाली लागू – उप संचालक कृषि ने बताया कि कृषकों को समय पर एवं पारदर्शिता के साथ उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासन द्वारा ई-टोकन एवं उर्वरक वितरण प्रणाली लागू की जा रही है। कृषक भाई स्वयं अपने मोबाइल के माध्यम से ई-टोकन जारी कर, अपनी सुविधा अनुसार उर्वरक क्रय कर सकते है-गूगल पर https://mpkrishi.org लिंक से ई-विकास प्रणाली या https://etoken.mpkrishi.org लिंक के माध्यम से कृषक भाई अपने नंबर एवं ओटीपी फीड कर लॉग इन कर सकते है।
उप संचालक ने बताया कि लॉग इन करने के उपरांत पोर्टल पर एग्री स्टेक (फार्मर आई.डी.) से कृषि भूमि अपडेट होकर, मौसम एवं फसल का चयन करने के उपरांत फसल तथा कृषि भूमि अनुसार उर्वरकों की गणना होकर, पोर्टल पर प्रदर्शित होने के उपरांत कृषक भाई उर्वरक विक्रेता यथा मार्कफेड, एम.पी.एग्रो विपणन समिति एवं निजी उर्वरक विक्रेताओं के यहां उपलब्ध स्टॉक की जानकारी प्रदर्शित होगी, जिसमें कृषक भाई अपनी सुविधा अनुसार उर्वरक विक्रेताओं का चयन कर ई-टोकन जारी हो जायेगा। कृषक भाई चयनित उर्वरक विक्रेताओं के यहां से उर्वरक क्रय कर सकते हैं।
गूगल पर https://mpkrishi.org लिंक से ई-विकास प्रणाली या https://etoken.mpkrishi.org लिंक से ई-टोकन लॉग इन, आधार पर ओटीपी फीड एग्री स्टेक (फार्मर आई.डी.) से कृषि भूमि का अपडेट यदि कृषक सहकारी समिति के सदस्य है या नहीं का चयन करेंगे। बोयी जाने वाली फसल, रकबा एवं मौसम का चयन करेंगे। पोर्टल द्वारा कृषि भूमि एवं फसल अनुसार उर्वरक की गणना मार्कफेड, एमपी.एग्रो, विपणन समिति एवं निजी उर्वरक विक्रेताओं के पास उपलब्ध स्टॉक प्रदर्शित होगा। कृषक भाई अपनी सुविधा अनुसार उर्वरक विक्रेता का चयन करेंगे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


