राज्य कृषि समाचार (State News)

प्रदेश के हर गांव को ग्रीन बनाने के सपने को किया जाएगा साकार – कंवर पाल

हरियाणा वन विभाग की तरफ से हर गांव में लगाए जाएंगे पौधे

23 मई 2022, चण्डीगढ़ । प्रदेश के हर गांव को ग्रीन बनाने के सपने को किया जाएगा साकार – कंवर पाल  – हरियाणा के वन मंत्री श्री कंवरपाल ने कहा कि प्रदेश के हर गांव को ग्रीन बनाने के सपने को पूरा किया जाएगा। इस वर्ष प्रदेश के हर गांव में वन विभाग की तरफ से पंचायत की खाली पड़ी जमीन पर पौधे लगाए जाएंगें।

श्री कंवरपाल ने यह जानकारी कुरूक्षेत्र में हरियाणा पर्यावरण सोसायटी (एचईएस) द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर ब्रह्मसरोवर के वीआईपी घाट पर पौधारोपण अभियान के शुभारंभ के दौरान दी।

1.20 करोड़ से ज्यादा पौधे लगाने के लक्ष्य को किया जाएगा पूरा

वन मंत्री ने कहा कि इस वर्ष प्रदेश में वन विभाग की तरफ से 1.20 करोड़ से ज्यादा पौधे लगाने के लक्ष्य को पूरा किया जाएगा। एचईएस संस्था ने कुरुक्षेत्र को ग्रीन बनाने के अभियान को आगे बढ़ाने का काम किया है, जो बहुत ही सराहनीय कार्य है। इस संस्था ने यमुनानगर में भी पौधारोपण करने का कार्य किया है।

Advertisement
Advertisement

पौधे लगाने के साथ पौधों की रक्षा का संकल्प भी लेना होगा

Advertisement
Advertisement

श्री कंवर पाल ने कहा कि जिस गांव में पंचायत की जितनी जमीन खाली मिलेगी उतनी जमीन पर वन विभाग की तरफ से पौधे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही प्रदेश के हर गांव के शिव धामों में 10 से लेकर 100 पौधे लगाए जाने के कार्य को भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पौधे लगाने के साथ साथ पौधों की रक्षा करने का संकल्प भी लेना होगा। इस कार्य को एचईएस संस्था के सदस्य बेहतरीन तरीके से कर रहें है। इस प्रकार के कार्यों से युवा पीढ़ी और दूसरी संस्थाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।

पौधों से अधिक हरियाली, पर्यावरण होगा शुद्व

उन्होंने कहा कि पौधे लगाने से ज्यादा कोई धार्मिक कार्य नहीं है। सभी नागरिकों को प्रण लेकर फलदार, छायादार पौधे लगाने चाहिए। इन पौधों के कारण ही मनुष्य को ऑक्सीजन, खाना व अन्य वस्तुएं मिल रही है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए आम नागरिकों के सहयोग की जरूरत होगी, क्योंकि अकेली सरकार व प्रशासन इस मंजिल को हासिल नहीं कर सकता है। सभी को आपसी तालमेल के साथ काम करना चाहिए। जब सभी जगह हरियाली नजर आएगी तो हमारा पर्यावरण भी शुद्ध रहेगा। इससे वातावरण का संतुलन भी बना रहेगा।

महत्वपूर्ण खबर: म.प्र. में प्री मानसून की बारिश से कई शहर भीगे

Advertisements
Advertisement
Advertisement