Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

ड्रैगन फ्रूट की खेती ने सपने को किया साकार  

06 मई 2025, भिंड: ड्रैगन फ्रूट की खेती ने सपने को किया साकार – भिण्ड जिले के विकासखण्ड अटेर के ग्राम सिमराव के किसान श्री जिलेदार सिंह यादव ने अपनी मेहनत और दूरदर्शिता से अपनी किस्मत ही बदल डाली है। उद्यानिकी के नवाचार के रूप में महज 1 बीघा भूमि मेंड्रैगन फ्रूट करने का निर्णय लिया। यह निर्णय उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा मोड़ साबित हुआ। उद्यानिकी विभाग के परामर्श सहयोग से उन्होंने ड्रैगन फ्रूट की खेती शुरू की जिसका नतीजा शानदार सफलता के रूप में सामने आया।

कृषक श्री यादव ने बताया कि गुजरात से ड्रैगन फ्रूट के पौधे मंगवाए थे, करीब 26 रूपये का एक पौधा मिला। उन्होंने एक बीघा जमीन में 150 पिलर लगाकर प्रति पिलर 4 पौधे के हिसाब से कुल 600 पौधे लगाए। उन्होंने बताया कि 18 माह में फल आना शुरू हो जाते हैं। एक बार की लागत में यह पौधे लगभग 15 साल तक फल देते हैं। सबसे बड़ी सफलता तब मिली जब उनके द्वारा उगाए गए ड्रैगन फ्रूट के पौधों में 18 महीनों के बाद फल आना शुरू हुए और एक  पीलर  में करीब 15 फल लगे। बाजार में ड्रैगन फ्रूट फल की कीमत 100 रूपये प्रति नग है।

 इस सफलता ने श्री जिलेदार सिंह को न केवल आर्थिक रूप से मजबूत किया, बल्कि जिले के एक प्रेरणादायक किसान के रूप में भी पहचान दिलाई।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

श्री जिलेदार सिंह अब अन्य किसानों को भी उद्यानिकी खेती अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। वे चाहते हैं कि समूह बनाकर उद्यानिकी फसल का उत्पादन किया जाए ताकि इसका लाभ हर किसान को मिले। श्री  यादव की मेहनत और नवाचार साबित करता है कि अगर सही तकनीक और संकल्प के साथ खेती की जाए, तो कम लागत में भी शानदार सफलता हासिल की जा सकती है। उनकी कहानी उन सभी किसानों के लिए प्रेरणादायक है, जो कम संसाधनों में बड़ी सफलता की राह तलाश रहे हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com