राज्य कृषि समाचार (State News)

जागरूक कृषि आदान विक्रेता संघ इंदौर का जिला स्तरीय महा अधिवेशन सम्पन्न

28 जनवरी 2026, इंदौर: जागरूक कृषि आदान विक्रेता संघ इंदौर का जिला स्तरीय महा अधिवेशन सम्पन्न – जागरूक कृषि आदान विक्रेता संघ,इंदौर द्वारा गणतंत्र दिवस पर वार्षिक जिला स्तरीय महा अधिवेशन केट रोड़,इंदौर स्थित एक रिसार्ट में आयोजित किया गया।  मुख्य अतिथि ऑल इंडिया एग्रो इनपुट डीलर संगठन नई दिल्ली  से सम्बद्ध संस्था के पदाधिकारीद्वय  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री मानसिंह राजपूत ,राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री संजय रघुवंशी एवं पूर्व विधायक श्री संजय शुक्ला थे । इस आयोजन में श्री लेखराज खत्री ( उज्जैन ) ,जागरूक कृषि आदान विक्रेता संघ इंदौर के अध्यक्ष श्री कृष्णा दुबे,उपाध्यक्ष श्री पूनम हार्डिया, सचिव श्री जितेंद्र जैन सहित अन्य पदाधिकारी , कृषि विभाग के अधिकारी एवं  बड़ी संख्या में आदान विक्रेता उपस्थित थे।

इस अवसर पर श्री राजपूत ने कहा कि  कृषि व्यवसाय का अस्तित्व खतरे में है। अब सरकार पेस्टिसाइड मैनेजमेंट बिल विधेयक लाने की तैयारी कर रही है। आपने बताया कि कीटनाशक बनाने वाली अनेक बड़ी कंपनियां अपने उत्पाद ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर व्यापारियों एवं किसानों को कीटनाशक  भेजने  का कार्य कर रही है ,जो पूर्णतः गलत है, क्योंकि इनके पास प्रिंसिपल सर्टिफिकेट उपलब्ध नहीं होते हैं । इन कंपनियों के खिलाफ कानूनन कार्यवाही की जाना चाहिए। श्री  शुक्ला ने  कहा कि मेरा परिवार कृषि व्यवसाय से जुड़ा हुआ है एवं समय-समय पर आपके कार्यक्रमों में आने का अवसर भी प्राप्त हुआ है। मैं आपके परिवार का ही सदस्य हूं। श्री रघुवंशी ने कृषि व्यवसायियों को अपने व्यवसाय में आने वाली  कानूनी  समस्या एवं उनके निदान पर विस्तार से प्रकाश डाला । आपने  खाद, बीज और कीटनाशक के नमूने  फेल होने पर व्यापारियों को बचाव के उपाय एवं अन्य कानूनी जानकारियां दी। आपने ई- टोकन प्रणाली और सीड एक्ट पर भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि  प्रदेश संगठन के  पेस्टिसाइड मैनेजमेंट बिल के विरोध में हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट जाने पर संघ के सदस्यों को ही लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम के आरम्भ में अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष श्री कृष्णा दुबे, उपाध्यक्ष  श्री पूनम हार्डिया,सचिव श्री जितेंद्र जैन एवं  पदाधिकारी श्री अजय गुप्ता ,श्री सूरज गुप्ता श्री अभिषेक दुबे एवं श्री चंद्रप्रकाश जैन के द्वारा किया गया। इस मौके पर श्री दुबे ने कहा कि म.प्र. कृषि आदान विक्रेता संघ भोपाल एवं ऑल इंडिया एग्रो इनपुट डीलर संगठन ,नई दिल्ली के वरिष्ठ  पदाधिकारियों  के  मार्गदर्शन से  हम अपने संगठन को इंदौर जिले की अनेक तहसीलों में स्थित विक्रेता बन्धुओं को संगठन से जोड़ पाए हैं। कार्यक्रम में विशेष बीमारी से पीड़ित बालिका अनिका को जागरूक  आदान विक्रेता संघ इन्दौर की ओर से तत्काल एक लाख रुपए देने की घोषणा की गई। इस अवसर पर बिटिया के माता-पिता भी मौजूद थे। कृषि विभाग से श्री सत्यनारायण जाट  एवं श्री मालवीय उपस्थित हुए । कार्यक्रम के अंत में  अतिथियों को  स्मृति चिन्ह श्री कमल बिरला , श्री किशोर पुराणिक , श्री विनोद चौहान एवं श्री सुनील पाटीदार  के द्वारा भेंट किए गए। कार्यक्रम का संचालन श्री आशीष लाठी ने किया एवं आभार प्रदर्शन श्री  जितेन्द्र जैन द्वारा व्यक्त किया गया।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements