प्रधानमंत्री फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 17 अगस्त
13 अगस्त 2026, इंदौर: प्रधानमंत्री फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 17 अगस्त – प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ वर्ष 2026 में अधिसूचित फसलों का बीमा कराने की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। अपील की गई है कि जिले के समस्त पात्र किसान निर्धारित अंतिम तिथि तक अपनी फसलों का प्रधानमंत्री फसल बीमा अवश्य कराएं।
उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास, जिला इंदौर ने बताया कि वर्तमान मौसम में अनिश्चितता एवं अलनीनो जैसी मौसमी परिस्थितियों के प्रभाव से वर्षा के वितरण एवं मात्रा में उतार-चढ़ाव की संभावना बनी हुई है। कम अथवा अधिक वर्षा, लंबे समय तक वर्षा का अभाव, अतिवृष्टि, जलभराव तथा अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसलों को नुकसान होने की आशंका रहती है। ऐसी जोखिम पूर्ण परिस्थितियों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों के लिए आर्थिक सुरक्षा का महत्वपूर्ण माध्यम है। योजना के माध्यम से प्राकृतिक आपदाओं एवं प्रतिकूल मौसम के कारण फसल को होने वाले नुकसान की स्थिति में किसानों को बीमा सुरक्षा का लाभ प्राप्त होता है।
किसान अपनी फसल का बीमा राष्ट्रीयकृत बैंक, सहकारी बैंक (आईपीसीसी बैंक) अथवा एमपीसीसी सेंटर पर जाकर करा सकते हैं। किसानों से अपील की गई है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए समय रहते अपनी अधिसूचित फसल का बीमा करवा के फसल को प्राकृतिक जोखिमों से सुरक्षित करें।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

