दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान में अब तक 639 से अधिक पशुपालकों से किया संपर्क
20 दिसंबर 2025, बुरहानपुर: दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान में अब तक 639 से अधिक पशुपालकों से किया संपर्क – जिले में कलेक्टर श्री हर्ष सिंह के मार्गदर्शन में ‘‘दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान’’ का द्वितीय चरण 17 दिसम्बर से प्रारंभ है। अभियान का उद्देश्य पशुपालकों को वैज्ञानिक पशुपालन पद्धतियों से जोड़ते हुए दुग्ध उत्पादन में वृद्धि करना एवं पशुपालकों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाना है।
इसी क्रम में पशुपालन विभाग के विभागीय दल द्वारा ग्राम तारापाटी, नाचनखेड़ा, देड़तलाई, बहादरपुर, चापोरा, खड़कोद, ईच्छापुर, झिरपांजरिया, दहीनाला, बड़ाजैनाबाद, महलगुराडा, गौराडिया, दशघाट, जामपानी सहित अन्य ग्रामों में भ्रमण कर पशुपालकों जिनके पास 5 से 9 गाय एवं भैंस है, से घर-घर संपर्क किया गया।
उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. छतरसिंह डावर ने बताया कि अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिले में 32 संपर्ककर्ता अधिकारी एवं 7 सुपरवाईजर नियुक्त किए गए हैं, जो निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार क्षेत्र में निरंतर भ्रमण कर रहे हैं। विभागीय दल द्वारा अब तक 639 से अधिक पशुपालकों से संपर्क स्थापित कर उन्हें पशु नस्ल सुधार, पशु पोषण, संतुलित पशु आहार, पशु स्वास्थ्य प्रबंधन, नियमित टीकाकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान इत्यादि की जानकारियों से अवगत कराया गया। अभियान के दौरान पशुपालकों को पशुओं के बेहतर रख-रखाव, रोगों से बचाव तथा दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के उपायों की जानकारी भी दी जा रही है। जिले में अभियान का चरणबद्ध तरीके से क्रियान्वयन किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक पशुपालक लाभान्वित हो।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

