राज्य कृषि समाचार (State News)

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का मैदानी क्षेत्र में व्यापक क्रियान्वयन कर पशुपालकों को करें जागरूक- सीईओ जिला पंचायत

03 दिसंबर 2025, भोपाल: दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का मैदानी क्षेत्र में व्यापक क्रियान्वयन कर पशुपालकों को करें जागरूक- सीईओ जिला पंचायत – मध्यप्रदेश शासन द्वारा कृषकों के आय में वृद्धि के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है दुग्ध उत्पादन में बढ़ोतरी के लिए दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान सरकार की महत्वपूर्ण योजना है इसका बेहतर क्रियान्वयन कर जिले में अपेक्षित परिणाम परिलक्षित करें जिला पंचायत के सीईओ अर्चना कुमारी है दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के जिला पंचायत सभागार में आयोजित द्वितीय चरण के जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी।

इस अवसर पर पशुपालन विभाग के उपसंचालक डॉ बी बी चौधरी, सहायक संचालक डॉ योगेश दीक्षित, मास्टर ट्रेनर डॉ लोकेश कुमार मोहबे, डॉ पूजा मोहबे सहित एवीएफओ, मैत्री आदि उपस्थित थे।  

Advertisement
Advertisement

इस अवसर पर अनूपपुर जिला पंचायत सीईओ अर्चना कुमारी ने कहा कि किसानों को लाभान्वित करने भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना प्रारंभ की गई है जिसके विभागीय लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सार्थक व परिणाम मूलक कार्य किए जाए इसका मासिक रिव्यू भारत सरकार स्तर से किया जाएगा उन्होंने सभी को समर्पित भाव से कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की ,उन्होंने योजना व अभियान का व्यापक क्रियान्वयन मैदानी क्षेत्र में परिलक्षित करने पर बल दिया।  

प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर डॉ लोकेश कुमार मोहबे, व डॉ पूजा मोहबे ने पशु नस्ल सुधार, पोषण और स्वास्थ्य के माध्यम से पशुपालकों के आय में वृद्धि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी उन्होंने उच्च पशु नस्ल प्रजाति से क्रांति के लिए मैत्री द्वारा घर-घर दस्तक देकर जागरूकता व प्रोत्साहन के लिए किए जाने वाले कार्यों के संबंध में विस्तार से अवगत कराया।  

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement3
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement