Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों को जैविक खाद का उपयोग करने के लिए जागरूक करें

29 दिसम्बर 2022, देवास: किसानों को जैविक खाद का उपयोग करने के लिए जागरूक करें – देवास कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने गत दिनों  विभिन्‍न संस्थाओं /शासकीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया।  इस दौरान उन्होंने बालगढ़ स्थित कृषि विज्ञान केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने जिले के किसानों को खेती में कीटनाशक दवाईयों की जगह जैविक खाद का उपयोग करने के लिए जागरूक करने को कहा।

निरीक्षण के दौरान प्रधान वैज्ञानिक श्री एस.के. बडाया ने केन्‍द्र में चल रही गतिविधियों की विस्‍तार से जानकारी दी। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि खेती में कीटनाशक दवाईयों का उपयोग अधिक हो रहा है। खेती में कीटनाशक दवाईयों की जितनी आवश्‍यकता है, उससे अधिक कीटनाशक का उपयोग नहीं करें। कीटनाशक दवाईयों की जगह जैविक खाद का उपयोग करने के लिए किसानों को जागरूक करें।

 कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कृषि विज्ञान केंद्र में जैविक खेती करने की पद्धति और जैविक खाद बनाने की प्रक्रिया को देखा तथा कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। कलेक्‍टर ने कृषि विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के लिए ट्र‍ेनिंग ले रहे जिले के किसानों से खेती के संबंध में चर्चा कर ट्रेनिंग के प्रमाण-पत्र वितरित किये। इस दौरान किसानों ने बताया कि ट्र‍ेनिंग से हमें खेती करने में लाभ मिल रहा है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (26 दिसम्बर 2022 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )