Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

खेत तालाब निर्माण से कृषक राजाराम की आय में वृद्धि हुई

कृषि भूमि के मूल्य में भी हुई वृद्धि

23 दिसंबर 2025, उज्जैन: खेत तालाब निर्माण से कृषक राजाराम की आय में वृद्धि हुई – घट्टिया विकासखंड की ग्राम पंचायत कालियादेह निवासी कृषक राजाराम पिता जगदीश की आर्थिक स्थिति कमजोर होने से वे स्‍वयं के व्‍यय पर खेत तालाब निर्माण कराने में सक्षम नहीं थे। इस वजह से सिंचाई के लिए वे पूर्णत: वर्षा के जल पर ही आश्रित थे। इस वजह से फसल का केवल सीमित उत्पादन ही होता था। राजाराम जब अपने आस-पास के किसानों को गर्मी के मौसम में भी फसल और सब्जियां लगाते हुए देखते थे तो उन्हें बड़ा दुख होता था। वे सोचते थे कि काश उनके पास भी सिंचाई करने के लिए कोई अतिरिक्त साधन होता।

राजाराम ने ग्राम पंचायत में खेत तालाब निर्माण कराने के लिए आवेदन दिया। इसके पश्चात ग्राम रोजगार सहायक द्वारा हितग्राही की भूमि पर स्थल का चयन कर जियो टैग किया गया। इसके उपरांत एजेंसी स्वीकृत की गई तथा राजाराम की निजी कृषि भूमि पर खेत तालाब योजना के अंतर्गत 4 लाख 50 हजार रुपए की लागत से खेत तालाब का निर्माण किया गया। खेत तालाब निर्माण के पश्चात राजाराम ने अपने खेत में रबी की फसल लगाई है। इससे उनकी आजीविका में वृद्धि हो रही है। इससे वे बहुत खुश है। इस वर्ष राजाराम ने खेत में गेहूं,चना और सोयाबीन की फसल बोई है। जिससे उन्‍हें 64 हजार रुपए का लाभ प्राप्त हुआ है। वर्तमान में उनकी कृषि भूमि के मूल्य में भी वृद्धि हुई है। खेत तालाब निर्माण के पश्चात राजाराम की गेहूं की फसल में 27 क्विंटल का अधिक उत्पादन हुआ है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile