Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

एमपी में तेज हुए ठंड के तेवर, किसानों को भी सताने लगी चिंता

30 नवंबर 2024, भोपाल: एमपी में तेज हुए ठंड के तेवर, किसानों को भी सताने लगी चिंता – मध्यप्रदेश में ठंड के तेवर तेज होने लगे है तो वहीं किसानों को भी इस कारण चिंता सताने लगी है। दरअसल ठंड ज्यादा पड़ती है तो कोहरा भी छाता है वहीं मावठा भी गिरने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है और किसानों को यही चिंता है कि कहीं ठंड तेज होने के साथ मावठा न गिरे क्योंकि मावठा गिरने या फिर पाला पड़ने से नुकसान होता है।

इधर मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश में इन दिनों ठंड के तेवर तेज हो गए है। प्रदेश के पूर्वी हिस्से- जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में सर्दी तेवर दिखा रही है। बर्फीली हवा की वजह से शहडोल, मंडला जैसे छोटे शहर शिमला, माउंट आबू, देहरादून, जम्मू और कटरा से भी ठंडे हैं। यहां रात का टेम्प्रेचर 7 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, प्रदेश में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ने वाली है।  पश्चिम-उत्तर भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम 278 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बह रही है। एक दिन में ही 18 किमी रफ्तार बढ़ी है। इसके अलावा पूर्वी हिस्से में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम और दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर डीप डिप्रेशन एक्टिव है। इसका असर भी प्रदेश में देखने को मिल रहा है। उज्जैन में सुबह के समय हवा चलने से ठंड महसूस हो रही है। हालांकि, धूप में तेजी होने के कारण मौसम में गरमाहट है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com