राज्य कृषि समाचार (State News)

बिस्टान में मुख्यमंत्री ने किया कृषि प्रदर्शनी का अवलोकन

20 मार्च 2023, मंडलेश्वर(दिलीप दसौंधी, मंडलेश्वर): बिस्टान में मुख्यमंत्री ने किया कृषि प्रदर्शनी का अवलोकन – मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को अनकवाड़ी प्रवास के दौरान ग्राम बिस्टान में कृषि विभाग की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।मुख्यमंत्री प्रदर्शनी में देसी बीजों के संग्राहक श्री अविनाश सिंह दांगी और श्री पी एस बार्चे के स्टॉल पर भी पहुंचे। जहाँ दोनों ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को बताया कि वे प्राकृतिक खेती के विस्तार के साथ देसी बीजों की खोज और संवर्धन पर भी कार्य कर रहे हैं, तो मुख्यमंत्री ने उनके इस कार्य की सराहना की।

उल्लेखनीय है कि प्राकृतिक खेती के तहत आत्मा परियोजना द्वारा क्षेत्र के आदिवासी किसानों को उद्यानिकी के तहत नवाचार के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।13 किसानों द्वारा संतरा और स्ट्राबेरी की खेती की जा रही है। ग्राम कोठा मलगांव ब्लॉक झिरन्या के किसान श्री संजय डाबर भी स्ट्राबेरी फल की प्राकृतिक खेती करते हैं।ऐसे ही तीन किसानों के स्टॉल इस कृषि प्रदर्शनी में लगाए गए थे। जहां उन्होंने स्ट्राबेरी मुख्यमंत्री को भेंट की। इस दौरान श्री एम एल चौहान, उपसंचालक कृषि, खरगोन ,आत्मा परियोजना खरगोन की उप संचालक मना सोलंकी और कृषि विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (18 मार्च 2023 के अनुसार)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement