Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

इंदौर जिले में बढ़ेगा प्राकृतिक खेती का रकबा

किसानों को मार्केटिंग और ब्रांडिंग में मिलेगी सहायता

05 नवंबर 2025, इंदौर: इंदौर जिले में बढ़ेगा प्राकृतिक खेती का रकबा – इंदौर जिले में प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन देने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इसके तहत जिले में प्राकृतिक खेती का रकबा बढ़ाया जाएगा और उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि के साथ ही किसानों को उनके उत्पाद की मार्केटिंग और ब्रांडिंग में भी मदद दी जाएगी।  इस उद्देश्य से  मंगलवार को  कलेक्टर श्री शिवम वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय में कृषि विभाग, संबंधित संस्थाओं और प्राकृतिक खेती करने वाले प्रगतिशील किसानों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन सहित अन्य अधिकारी और किसान उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री वर्मा ने प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों से उनके अनुभव साझा किये। उन्होंने किसानों द्वारा किए जा रहे नवाचारों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राकृतिक खेती अपनाने वाले किसानों को शासन की योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर दिया जाए तथा आवश्यकतानुसार उन्हें प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाए।

प्राकृतिक खेती उत्पादों की बिक्री की रहेगी विशेष व्यवस्था –  कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने  बताया कि प्राकृतिक खेती उत्पादों की बिक्री को प्रोत्साहित करने के लिए इंदौर के ग्रामीण हाट बाजार में विशेष व्यवस्था की जा रही है। सप्ताह के निर्धारित दो दिनों में प्राकृतिक खेती करने वाले किसान अपने उत्पाद यहां विक्रय कर सकेंगे।   बैठक में प्रगतिशील किसानों ने बताया कि प्राकृतिक खेती समय की आवश्यकता है और इससे भूमि की उर्वरता के साथ लागत में भी कमी आती है। कई किसानों ने बताया कि वे अपने आसपास के अन्य किसानों को भी प्राकृतिक खेती से जोड़ रहे हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

 इस अवसर पर कृषि विशेषज्ञों ने प्राकृतिक खेती की तकनीकों और लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में परियोजना समन्वयक श्रीमती शर्ली थामस सहित किसान श्री जितेन्द्र पाटीदार, प्रेमलता चौधरी, श्री नवीन पटेल, श्री महेन्द्र सिंह राठौर, श्रीराम चौहान, श्री भागीरथ पटेल, श्री छगनलाल सहित अन्य किसान एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में किसानों ने भी अपने विचार और सुझाव रखे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture