Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

डबल किया जाएगा इस राज्य में खेती का रकबा

06 मार्च 2025, भोपाल: डबल किया जाएगा इस राज्य में खेती का रकबा – वैसे तो हर राज्य में किसानों को सुविधाएं देने का पूरा प्रयास सरकारों द्वारा किया जाता है लेकिन खेती का रकबा बढ़ाने की दिशा में भी अब मध्यप्रदेश में ऐलान किया गया है। सूबे के सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने यह कहा है कि प्रदेश में किसानों की खेती और खेती का रकबा प्रदेश में डबल किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार किसानों के हित में निरंतर निर्णय लेती जा रही है। पहले केन बेतवा समेत कई नदी जोड़ो परियोजनाओं पर काम किया गया, जिससे किसानों की खेती और खेती का रकबा मध्यप्रदेश में डबल किया जा सके। डॉ. यादव ने कहा कि गेहूं को खरीदने के लिए 2600 रुपए प्रति क्विंटल की राशि न्यूनतम समर्थन मूल्य के रूप में निर्धारित की गई। समर्थन मूल्य के अलावा किसानों को भुगतान के लिए 175 रुपए बोनस देने की व्यवस्था की गई है। इसी तरह राज्य सरकार अब धान उपार्जन के लिए प्रति हेक्टेयर 4000 रुपए की राशि किसानों के खाते में डालने जा रही है। सभी किसान भाइयों के खाते में राशि मार्च में ही अंतरित की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन-जिन किसान भाइयों ने उत्पादित धान का उपार्जन करवाया है और निर्धारित कार्रवाई पूरी की है, उनके खातों में पैसे आने वाले हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार निर्धारित संकल्प पत्र के आधार पर जनता को आवश्यक सुविधा देती जा रही है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com