राज्य कृषि समाचार (State News)पशुपालन (Animal Husbandry)

पन्ना में पशुपालन विभाग की समीक्षा संपन्न

20 दिसंबर 2025, पन्ना: पन्ना में पशुपालन विभाग की समीक्षा संपन्न – कलेक्टर ऊषा परमार द्वारा बुधवार को कलेक्टर कार्यालय के सभागार में पशुपालन एवं डेयरी विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं तथा कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षा की गई। प्रारंभ हुए दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के द्वितीय चरण में पशुपालकों से डोर टू डोर संपर्क कर आवश्यक जानकारियां प्रदान करने के निर्देश दिए।

उप संचालक डॉ. नरेन्द्र गुप्ता द्वारा अवगत कराया गया कि अभियान के दूसरे चरण में 840 ग्रामों में विभागीय अमले द्वारा पशुपालकों से संपर्क कर दुग्ध उत्पादन बढ़ाने सहित नस्ल सुधार, संतुलित पशु आहार, पशु पोषण और पशु स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी दी जाएगी। ऑडियो विजुअल के माध्यम से भी पशुपालकों को जागरूक एवं प्रेरित किया जाएगा।

जिला कलेक्टर ने अभियान अवधि में सतत मॉनिटरिंग सहित समय सीमा में विभागीय लक्ष्यपूर्ति के निर्देश भी दिए। साथ ही गौशालाओं के निकट सड़क पर गौवंश मिलने की स्थिति में संबंधित गौशाला संचालक के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री उमराव सिंह मरावी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित  थे ।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement