Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

आलीराजपुर कलेक्टर ने खरीफ फसलों की तैयारियों की समीक्षा की  

06 जून 2026, आलीराजपुर: आलीराजपुर कलेक्टर ने खरीफ फसलों की तैयारियों की समीक्षा की – कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर की अध्यक्षता में कलेक्टर कक्ष में रबी फसल वर्ष 2025-26 एवं खरीफ फसल वर्ष 2026 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि एवं कृषि संबद्ध विभागों के अधिकारियों के साथ विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग से संबंधित एजेंडा बिंदुओं की समीक्षा करते हुए रबी 2025-26 की प्रगति एवं खरीफ 2026 के लिए प्रमुख फसलों के क्षेत्राच्छादन, ई-विकास उर्वरक वितरण प्रणाली तथा उर्वरकों की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा की गई। इसके साथ ही बीज प्रतिस्थापन दर के अनुसार बीजों की आवश्यकता और उपलब्धता की भी समीक्षा की गई। उन्होंने कृषि विभाग की विभिन्न प्रमुख योजनाओं की प्रगति, एग्रीस्टेक फार्मर रजिस्ट्री के कार्यों तथा कृषि अभियांत्रिकी विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा भी की।

बैठक में शासकीय कृषि प्रक्षेत्रों में बीज उत्पादन एवं वितरण की स्थिति, कृषि उपज मंडियों में संचालित नवीन योजनाओं की प्रगति तथा बीज निगम की देनदारियों की भी समीक्षा की गई। इसके अलावा कृषि संबद्ध विभागों की गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

बैठक में उप संचालक कृषि विकास एवं किसान कल्याण श्री एस.एस. चौहान, आत्मा परियोजना के श्री दादू मोरे सहित सहकारिता, सीसीबी, पशुपालन, मत्स्य पालन, कृषि विज्ञान केंद्र, भू-अभिलेख, मंडी, कृषि अभियांत्रिकी तथा अन्य कृषि संबद्ध विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture