Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि रथ से किसानों को जैविक खेती एवं नवीन तकनीकों की जानकारी दी

17 जनवरी 2026, सीधी: कृषि रथ से किसानों को जैविक खेती एवं नवीन तकनीकों की जानकारी दी –  किसानों  को कृषि की उन्नत तकनीकों को पहुंचाने के लिए कृषि विभाग द्वारा जिले में कृषि रथ का संचालन उत्साहपूर्वक किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को जैविक खेती, आधुनिक कृषि तकनीकों एवं शासकीय योजनाओं की जानकारी देकर खेती को अधिक लाभदायक बनाना रहा।

कार्यक्रम के दौरान किसानों को अपने स्तर पर बीजामृत, जीवामृत एवं नीमास्त्र अपनाने की सलाह दी गई। नरवाई जलाने से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए इसके स्थान पर खेत में उपलब्ध फसल अवशेषों से खाद तैयार करने की विधि समझाई गई। साथ ही किसानों को नई ई-टोकन व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी गई। किसानों को बताया गया कि वे कृषि विज्ञान केंद्र के माध्यम से अपने क्षेत्र के अनुसार नई फसल किस्मों, आधुनिक तकनीकों एवं खेती से संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। स्वयं जैविक खाद तैयार कर किसान आत्मनिर्भर बन सकते हैं तथा जैविक खाद के उपयोग एवं विक्रय से अतिरिक्त आय भी अर्जित कर सकते हैं। इसके साथ ही कस्टम हायरिंग सेंटर, स्प्रिंकलर एवं आधुनिक कृषि यंत्रों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने किसानों से अपील की कि खेती को साल भर लाभदायक बनाने के लिए नई पीढ़ी को कृषि से जोड़ें तथा नवीन तकनीकों को अपनाकर अन्य किसानों को भी प्रेरित करें।

कार्यक्रम में श्री पी.एल. कुशवाहा अनुविभागीय कृषि अधिकारी सीधी, श्री विवेक कुमार दुवे वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी विकासखंड सीधी (भाटा, पड़री, सिरसी), श्री रामकुमार रावत प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखंड रामपुर नैकिन (भैसरहा, अमिलई, गढ़हारा, राघोभान सिंह), श्री सुंदर लाल रैदास प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखंड सिहावल (बमुरी, लिलवार), श्री एस.पी. साकेत प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखंड कुसमी (कमछ, मेडरा, गाजर, मझौली, ताला, खंतरा, हुही), श्री पुष्पेंद्र कुमार वर्मा प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी मझौली सहित प्रगतिशील किसान, सरपंच, सचिव एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें