राज्य कृषि समाचार (State News)

बड़वानी जिले की इन ग्राम पंचायतों में आज जाएंगे कृषि रथ

19 जनवरी 2026, बड़वानी: बड़वानी जिले की इन ग्राम पंचायतों में आज जाएंगे कृषि रथ – प्रदेश में वर्ष 2026 को कृषि वर्ष के रूप में मनाया जायेगा। इसके अंतर्गत जिले के 07 विकासखण्डों की ग्राम पंचायतों में रूट चार्ट अनुसार कृषि रथ भ्रमण करेगा। कृषि रथ के माध्यम से किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन, कीट एवं रोग प्रबंधन, फसल विविधिकरण, कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने के उपाय, विभागीय योजनाएं, ई-टोकन उर्वरक वितरण व्यवस्था तथा पराली प्रबंधन से संबधित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

19 जनवरी को इन ग्राम पंचायतों में जायेगा कृषि रथ 19 जनवरी को कृषि रथ विकासखण्ड बड़वानी की ग्राम पंचायत बालकुआ, सजवानी खम एवं गोठान्या बुजुर्ग में, विकासखण्ड निवाली की ग्राम पंचायत चाटली, कुंजरी एवं खेड़ी में, विकासखण्ड पानसेमल की ग्राम पंचायत कानसूल, आमदा एवं जुनापानी में, विकासखण्ड पाटी की ग्राम पंचायत बेडदा, गंधावल एवं कुम्भखेत में, विकासखण्ड राजपुर की ग्राम पंचायत चोतरिया, सावरदा एवं जोड़ाई में, विकासखण्ड  सेंधवा की ग्राम पंचायत घुडचाल, मोरदड एवं कालापाट में तथा विकासखण्ड ठीकरी की ग्राम पंचायत लखनगांव, सेमल्दा रोड़ एवं मेहगावडेब में भ्रमण करेगा।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements
Advertisement
Advertisement