सरकारी योजनाएं (Government Schemes)राज्य कृषि समाचार (State News)

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20 वीं 2 अगस्त को जारी होगी

इंदौर जिले के 75 हजार से अधिक किसान होंगे लाभान्वित

02 अगस्त 2025, इंदौर: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20 वीं 2 अगस्त को जारी होगी –  प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किश्त का वितरण  2अगस्त को किया जायेगा। इससे इंदौर जिले के 680 ग्रामों के 75 हजार 368 हितग्राही लाभान्वित होंगे। इस अवसर पर 2 अगस्त को इंदौर का जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष क्रमांक-210 में होगा।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत देश भर के किसानों को 20वीं किश्त का वर्चुअली कार्यक्रम के माध्यम से वितरण किया जाएगा। इस दिवस को  ‘पीएम किसान दिवस ‘ के रूप में मनाया जाएगा। कार्यक्रम वाराणसी उत्तरप्रदेश में होगा। इंदौर में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण होगा।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रदेश के पात्र हितग्राहियों को वर्ष में कुल 6 हजार रुपये की राशि तीन समान किस्तों में प्रदान की जाती है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com

Advertisements