Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

यूई में अब इंदौर की सब्जियों का स्वाद

29 अक्टूबर 2024, इंदौर: यूई में अब इंदौर की सब्जियों का स्वाद – इंदौर की सब्जियों को अब यूई के मार्केट में भी बेचा जाएगा इसके लिए एयरपोर्ट से फ्लाइट रवाना हुई जिसमें भिंडी, करेले के साथ ही मटर रखे गए थे और इनका वजन कुल 1500 किलो के करीब था।

इंदौर की सब्जियां अब यूएई के मार्केट में बिकती नजर आएंगी।  पहली बार शारजाह फ्लाइट से इंदौर से 1500 किलो भिंडी, करेला और मटर एक्सपोर्ट करते हुए यूएई भेजे गए। इसे भोपाल की एक स्टार्टअप कंपनी ने यूएई भेजा है। कंपनी आगे भी लगातार इंदौर से सब्जी और फलों का एक्सपोर्ट जारी रखेगी।

इंदौर से सब्जियों का एक्सपोर्ट करने वाली आरना वेंचर्स के संचालक डॉ सौरभ काले ने बताया कि वे पिछले एक साल से एक्सपोर्ट के कारोबार से जुड़े हैं। वे दुबई में रहते हैं और भारत से लगातार यूएई में एक्सपोर्ट करते हैं। अब से पहले तक वे महाराष्ट्र के न्हावाशेवा और गुजरात के पोर्ट से शिप से एक्सपोर्ट करने के साथ ही अन्य एयरपोर्ट से भी माल यूएई में एक्सपोर्ट कर चुके हैं। इंदौर से कार्गो फ्लाइट ना होने के कारण उन्होंने यहां से शारजाह जाने वाली यात्री उड़ान से ही सब्जियों को भेजने का निर्णय लिया और  पहली बार 1.5 टन पेरिशेबल कार्गो के रूप में सब्जियों को इंदौर से रवाना किया गया। डॉ काले ने बताया कि उनका यूएई की कई कंपनियों के साथ करार है, जिसके तहत उन्हें लगातार सब्जियों की सप्लाई के ऑर्डर हैं। इसके लिए अब इंदौर से सप्ताह में चार दिन जाने वाली हर फ्लाइट से  भेजने की तैयारी कर ली है। यह काम लगातार जारी रहेगा। इससे शारजाह फ्लाइट का संचालन करने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस को भी फायदा मिलेगा। डॉ काले ने बताया कि एक्सपोर्ट करने के लिए हर देश के कड़े नियमों का पालन करना होता है, खासतौर पर खाने-पीने की चीजों को लेकर। इसलिए वे खुद दुबई से इंदौर आए, यहां चोइथराम मंडी में अपना सेटअप तैयार किया। माल की खरीदी से लेकर छंटाई और पैकिंग तक में सभी स्टेंडड्र्स का पालन करते हुए कल पहला कंसाइनमेंट शारजाह के लिए रवाना किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com