Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सिंहस्थ में रण उत्सव की तर्ज पर बनेंगी टेंट सिटी

05 फरवरी 2026, उज्जैन: सिंहस्थ में रण उत्सव की तर्ज पर बनेंगी टेंट सिटी – उज्जैन सिंहस्थ के दौरान  टेंट सिटी बनाई जाएगी, जो गुजरात के कच्छ के रण उत्सव की तर्ज पर विकसित होगी। सीएम डॉ. यादव  गुजरात के कच्छ प्रवास पर थे, जहां कच्छ के प्रसिद्ध रण उत्सव में भाग लिया।
 सीएम ने रण उत्सव को लेकर सोशल मीडिया में अनुभवों को साझा भी किया। सीएम ने कहा, रण उत्सव की तर्ज पर उज्जैन सिंहस्थ में टेंट सिटी विकसित की जाएगी। मप्र में जहां पर्यटकों की संख्या अधिक है, वहां भी टेंट सिटी पर कार्य किया जाएगा।
 डॉ. यादव ने कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रारंभ हुआ रण ऑफ कच्छ का रण उत्सव भारत की सांस्कृतिक पहचान, पर्यटन क्षमता का वैश्विक प्रतीक बन चुका है, जहां कभी बंजर भूमि थी, वहां आज पर्यटन, आजीविका व विकास का मॉडल खड़ा हुआ है, जिसे दुनिया देख रही है।

लोक कलाकारों की जीवंत प्रस्तुतियां, गुजरात की समृद्ध संस्कृति, इस उत्सव को विशिष्ट पहचान देती हैं। यह प्रेरक उदाहरण है। उज्जैन में वर्ष-2028 में होने वाले सिंहस्थ में भी ऐसी व्यवस्था की जाएंगी। इससे जहां स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार मिलेगा और किसान भी लाभान्वित होंगे। सीएम ने लिखा, भुज में स्थित स्मृति वन जो भूकंप पीडि़तों की स्मृतियों को सहेजता है, वह संवेदना और संकल्प का प्रतीक है। भोपाल में भी यूका त्रासदी के पीड़ितों की स्मृति में समर्पित संग्रहालय बनेगा।

क्या होती है टेंट सिटी

टेंट सिटी टेंटों (तंबुओं) से बसाया गया एक अस्थायी शहर या रिहायशी इलाका होता है, जो बड़े आयोजनों, तीर्थयात्राओं, या आपातकालीन स्थितियों के लिए बनाया जाता है। यह एक सुनियोजित क्षेत्र होता है जहाँ तंबू के भीतर आधुनिक सुख-सुविधाएं जैसे AC, बिस्तर, और वाई-फाई उपलब्ध होते हैं। यह प्रकृति के पास लग्जरी कैंपिंग का एक अनुभव प्रदान करता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें