राज्य कृषि समाचार (State News)

सिवनी मालवा में सोयाबीन फसल क्षति का सर्वे किया

10 अक्टूबर 2025, नर्मदापुरम: सिवनी मालवा में सोयाबीन फसल क्षति का सर्वे किया – कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार जिले में गत दिनों हुई तेज बारिश के कारण फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कार्य जारी है। इस क्रम में अनुविभाग सिवनी मालवा अंतर्गत पिछले तीन दिनों में हुई भारी वर्षा से सोयाबीन फसल को हुए नुकसान का आकलन करने हेतु कृषि विभाग एवं राजस्व अमले द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।

अनुविभागीय अधिकारी सिवनी मालवा श्रीमती सरोज परिहार, एसडीओ कृषि विभाग, तहसीलदार सिवनी मालवा, हल्का पटवारी, जनप्रतिनिधि एवं संबंधित किसानों की उपस्थिति में प्रभावित क्षेत्रों का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान फसलों की स्थिति का मूल्यांकन कर गिरदावरी के अनुसार फसल का सत्यापन भी किया गया।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements
Advertisement
Advertisement