Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

फसल क्षति के विस्तृत सर्वे हेतु बीमा कंपनी प्रतिनिधि नियुक्त करे- कलेक्टर सिवनी

22 जुलाई 2024, सिवनी: फसल क्षति के विस्तृत सर्वे हेतु बीमा कंपनी प्रतिनिधि नियुक्त करे- कलेक्टर सिवनी – कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन ने  विगत 10 जुलाई को अतिवर्षा के कारण बाढ़ से प्रभावित तहसील कुरई के 12 ग्रामों को प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित किया है। सुश्री जैन ने फसल क्षति के विस्तृत सर्वे हेतु बीमा कंपनी को अपने प्रतिनिधि नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं।

 राजस्व एवं कृषि विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी-कर्मचारियों के प्रारंभिक नेत्रांकन में उक्त प्रभावित ग्रामों में से 09 ग्रामों में 33 से 50 प्रतिशत एवं 03 ग्रामों में 50 प्रतिशत से अधिक फसल क्षति होना पाया गया है। जिसके कारण प्रभावित क्षेत्र के ग्रामों में अनुमानित फसल उत्पादन 50 प्रतिशत से भी कम आने की संभावना है।  

कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन ने प्रभावित क्षेत्रों में फसल क्षति का आकलन के लिए विस्तृत सर्वे कार्य एवं प्रभावित कृषकों नियमानुसार फसल क्षति बीमा दावा राशि का भुगतान कराए जाने के लिए अनुबंधित फसल बीमा कंपनी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड को प्रभावित तहसील में अपने कंपनी प्रतिनिधि को नियुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि सर्वे दल के साथ संयुक्त रूप से फसल क्षति का आकलन किया जा सके।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com