Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सतना जिले में फसलों की क्षति का सर्वे प्रारंभ

07 नवंबर 2025, सतना: सतना जिले में फसलों की क्षति का सर्वे प्रारंभ – कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने सतना जिले में 29 ओर 31 अक्टूबर को हुई असामयिक वर्षा से हुई फसल क्षति का सर्वेक्षण कार्य कृषि एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा कराये जाने के निर्देश सभी एसडीएम को दिये थे।

 जिसके परिपालन में एसडीएम रामपुर बघेलान आरएन खरे और एसडीएम मझगवां महिपाल सिंह गुर्जर ने तत्काल टीमें गठित कर फसल क्षति का आकलन कार्य शुरू कर दिया है।

 एसडीएम ने तहसीलदार के साथ स्वयं किसानों के खेतों में जाकर नुकसानी का जायजा लिया। कलेक्टर ने तहसीलदार रघुराजनगर, कोठी, उचेहरा, नागौद, मझगवां, बिरसिंहपुर, रामपुर बघेलान और कोटर का संयुक्त सर्वे टीम द्वारा सर्वेक्षण कराकर अविलम्ब फसल क्षति की जानकारी भेजने के निर्देश  दिए है 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें