राज्य कृषि समाचार (State News)

अक्टूबर तक चलेगा “सुजल शक्ति अभियान’’

28 सितम्बर 2024, भोपाल: अक्टूबर तक चलेगा “सुजल शक्ति अभियान’’ – लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा शासन की अति महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के सफल क्रियान्वयन एवं ग्रामीणों में नल जल योजनाओं के प्रति स्वामित्व एवं स्वाभिमान की भावना पैदा करने, शुद्ध पेयजल परीक्षण, स्वच्छता, पानी के महत्व, उसकी सुरक्षा, संरक्षण एवं सफल क्रियान्वयन में सहभागिता के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से 28 सितंबर से  2 अक्टूबर (गांधी जयंती) तक ‘जल हमारा-जीवन धारा’ थीम पर “सुजल शक्ति अभियान’’ चलाया जायेगा।

अभियान में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामीण विकास विभाग के साथ अन्य विभागों के समन्वय से ग्राम में जल के प्रति जागरूकता लाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। अभियान में नल-जल योजना क्रियान्वित होने वाले चिन्हित ग्राम में योजना की निगरानी के लिए गठित की गई ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति, ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि, शिक्षक, स्व-सहायता समूह एवं गैर सरकारी संगठनों आदि के द्वारा विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जायेंगी। नल जल योजनाओं के संचालन में उत्कृष्ट सेवा देने वाले ग्राम वासियों को मेडल, प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित भी किया जायेगा।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement
Advertisement

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement