सोलर ड्रायर पर अनुदान, बिहार सरकार की नई पहल
16 अप्रैल 2026, भोपाल: सोलर ड्रायर पर अनुदान, बिहार सरकार की नई पहल – बिहार सरकार किसानों को सोलर ड्रायर पर ₹1.40 लाख तक अनुदान प्रदान कर रही है, जिसकी मदद से किसान अपनी फसलों को लंबे समय तक सुरक्षित रख सकते हैं और बाजारों में बेचकर अच्छी कमाई कर सकते हैं.
किसान अगर इस तकनीक को अपनाते हैं तो इसके जरिए किसान प्याज, टमाटर, मिर्च और अदरक जैसी जल्दी खराब होने वाली फसलों को सुखाकर उनकी शेल्फ लाइफ बढ़ा सकते हैं. इसके अलावा, किसानों को इस सरकारी योजना के तहत ₹1,40,000 तक की मदद दी जाएगी, ताकि किसान अपनी फसलों को कम दाम पर बेचने पर मजबूर न हो और अच्छे दाम प्राप्त कर सकें. सोलर ड्रायर किसानों के लिए बेहद ही उपयोगी तकनीक है, जिसके माध्यम से किसान बड़े नुकसान होने से बच जाते हैं, क्योंकि यह एक ऐसी तकनीक है, जो सूरज की ऊर्जा से फसलों को सुखाने में मदद करती है. यानी की सोलर ड्रायर के नियंत्रित वातावरण में फसलों को सुखाया जाता है. इसके साथ ही किसानों को इस तकनीक का सबसे बड़ा लाभ यह होता है कि इसमें बिजली, डीजल की जरुरत नहीं पड़ती, जिससे किसानों को कम लागत में अधिक फायदा हो जाता है. बिहार सरकार राज्य के किसानों को सोलर ड्रायर पर करीबन ₹1 लाख 40 हजार का सरकारी मदद प्रदान कर रही है, जिससे किसानों को यह फायदा हो रहा है कि उनकी फसल खराब होने से बच रही है और बाजारों में उनकी फसल के अच्छे दाम मिल रहे हैं. साथ ही यह सरकारी योजना छोटे किसान और सीमांत किसानों के लिए काफी लाभकारी साबित हो सकती है.
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

