Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कपास किसानों से 31 अक्टूबर तक पंजीकरण कराने की अपील

08 अक्टूबर 2026, इंदौर: कपास किसानों से 31 अक्टूबर तक पंजीकरण कराने की अपील – भारतीय कपास निगम ( सीसीआई ) द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद का लाभ प्राप्त करने के लिए सभी कपास किसानों से 1 सितंबर से 31 अक्टूबर के बीच  ‘कपास किसान मोबाइल एप ‘ पर अपना पंजीकरण कराने की अपील की गई है।

सीसीआई द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि  ‘कपास किसान मोबाइल एप ‘ पर पंजीकरण कराने से किसानों को एमएसपी खरीद सेवाओं तथा इससे संबंधित जानकारी प्राप्त करने में सुविधा होगी। खरीद केंद्रों एवं एमएसपी से संबंधित अन्य जानकारी के लिए निगम की वेबसाइट www.cotcorp.org.in  पर  जाएं।

पंजीकरण में सहायता के लिए किसान व्हाट्सएप हेल्पलाइन : 8269023626  पर सम्पर्क कर सकते हैं। सीसीआई ने कपास किसानों से निर्धारित अवधि के भीतर अपना पंजीकरण कराकर एमएसपी खरीद योजना का पूर्ण लाभ उठाने की अपील की है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें