Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

शैक्षणिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने समझी कृषि कार्य प्रणाली

16 जुलाई 2024, (दिलीप दसौंधी, मंडलेश्वर): शैक्षणिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने समझी कृषि कार्य प्रणाली – कहते हैं बचपन में बच्चों को अच्छे संस्कार और ज्ञान दे दिया जाए तो वे बड़े होने पर अपने लक्ष्य को पा लेते हैं। ऐसी ही एक कोशिश के रूप में श्री शंकर स्कूल धामनोद के विद्यार्थियों को उद्यमिता कार्यक्रम के तहत गत दिनों दो स्थानों का भ्रमण कराया गया, ताकि विद्यार्थी वास्तविक प्रायोगिक शिक्षा ले  सकें ।

सबसे पहले विद्यार्थियों को अमृता इरिगेशन प्रा लि ,धामनोद  ले जाया गया जहाॅं उन्होंने आधुनिक कृषि के क्षेत्र में ड्रिप  इरिगेशन सिस्टम की महत्ता, मशीन की कार्यप्रणाली, उत्पादन ,कच्चे माल की आपूर्ति एवं प्रबंधन कैसे किया जाता है, इसकी बारीकियों को समझा। दूसरे पड़ाव  में इस शैक्षणिक भ्रमण दल को माॅं नर्मदा नर्सरी बालसमुद ले जाया गया। जहाँ नर्सरी के संचालक श्री दिनेश पाटीदार ने अत्यंत सरल एवं सुलभ भाषा में विद्यार्थियों को कृषि संबंधित जानकारी देते हुए मिट्टी के प्रकार , फल- फूल, सजावटी पौधे ,  सुगंधित पौधे एवं औषधीय पौधों से अवगत कराया और बताया कि पॉलीहाउस की कृषि के क्षेत्र में उपयोगिता  पर  प्रकश डाला। इसके अलावा  विद्यार्थियों को  ग्राफ्टिंग, विभिन्न प्रकार की फसलों के लिए भूमि तैयार करने की विधियों से अवगत कराया एवं  विशिष्ट  पौधों  एवं फसलों के बारे में जानकारी देकर यह भी बताया कि नर्सरी  का  व्यवसाय लाभदायक क्यों है ? एवं कैसे वे इसे अपने  करियर के तौर पर अपना सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि श्री शंकर स्कूल में उद्यमिता  कार्यक्रम के तहत  विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के व्यवसायों  की जानकारी दी जाती है। स्कूल के संचालक  श्री कपिल पाटीदार ने बताया कि विद्यालय की यह इच्छा है कि बच्चे नौकरी ढूंढने के बजाय नौकरी देने वाले बने , इसलिए उन्हें विभिन्न प्रकार के उद्यमी कौशल से रूबरू कराया जाता है।  वर्तमान में  देश में अनेक प्रकार के स्टार्टअप शुरू हो गए  हैं। स्वयं और  देश को आर्थिक रूप से उन्नत बनाने के लिए विद्यार्थियों को उद्यमिता के महत्व को समझना होगा । विद्यार्थियों को नए व्यावसायिक दौर में  नई तकनीकियों के बारे में इसलिए जानना ज़रूरी है, क्योंकि यही उनका भविष्य उज्जवल  बनाएगा। इस दौरान  शिक्षिका सरिता चौबे, सुरभि उपाध्याय , शिक्षक श्री विचार कोचले एवं श्री अनिरुद्ध भट्ट उपस्थित थे। अंत में प्राचार्य श्री मनोज परमार ने सबके प्रति आभार  प्रकट किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com