Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कीट व्याधि होने पर अनुशंसित कीटनाशक का छिड़काव करें- डीडीए झाबुआ

09 अगस्त 2024, झाबुआ: कीट व्याधि होने पर अनुशंसित कीटनाशक का छिड़काव करें- डीडीए झाबुआ – झाबुआ जिले में खरीफ मौसम में 2024 अंतर्गत 189260 हैक्टेयर रकबा लक्षित होकर बुआई कार्य लगभग सम्पन्न हो चुका है। अद्यतन स्थिति में  वर्षा  का दौर जारी हो कर 42620 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। फसल स्थिति सामान्य होकर संतोषजनक है। जिला कलेक्टर नेहा मीना के  सतत मार्गदर्शन तथा उप संचालक कृषि जिला झाबुआ श्री एन. एस. रावत द्वारा निरन्तर क्षेत्र भ्रमण के दौरान बताया गया है कि कहीं कीट व्याधियों के प्रकोप होने पर किसान यह  करें ।

किसान अपने खेत की  सतत देखरेख  करें । खेत के निचले  हिस्सों  में जलभराव की स्थिति में उचित जल निकास  करें । मक्का फसल में फॉल आर्मीवर्म का प्रकोप होने पर  अनुशंसित  कीटनाशक इमामेक्टिन बेंजोएट 5 ई.सी. का उचित घोल बनाकर छिड़काव  करें । तम्बाकू की इल्ली एवं पत्ते खाने वाली इल्लियों तथा रस चूसने वाले कीट जैसे सफेद मक्खी / जैसीड एवं तना छेदक एवं गर्डल बीटल कीट के एक साथ नियंत्रण हेतु थायोमिथोक्सम 12.6 + लेम्बडा सायहेलोधीन 9.5 % ZC (125 मि.ली/हैक्टेयर) या बीटासायफ्लूथ्रीन इमिडाक्लोप्रीड (350मि ली/हैक्टेयर) का छिड़काव करें। सोयाबीन, कपास की फसल में फफूंद जनित एन्थेकनोज तथा राइजोक्टोनिया एरियल ब्लाइट नामक बीमारी का प्रकोप होने पर टेबुकोनाजोल 625 एम.एल. प्रति हेक्टेयर या टेबुकोनाजोल सल्फर 1 किग्रा. प्रति हेक्टेयर या हेक्साकोनेझोल 5 प्रतिशत ई.सी. 800 एम.एल. प्रति हेक्टेयर के मान से छिड़काव करें। कपास की फसल में रस चूसक कीट एफिड का प्रकोप होने पर एसीटामेप्रिड दवा का 10 मिली प्रति स्प्रे पंप के मान से घोल बनाकर छिड़काव करने की सलाह दी जाती है।

किसान अधिकृत कीटनाशक लायसेंन्सी विक्रेताओं से ही गुणवत्तायुक्त कीटनाशक का  कार्य , उचित  मूल्य  पर करें तथा पक्का  बिल अवश्य प्राप्त करे। विभाग द्वारा  किसानों  से यह अपील की जाती है कि अपनी फसल पर निरन्तर निगरानी रखें व समय-समय पर कीट नियंत्रण हेतु सामूहिक रूप से प्रयास करें तथा अनुशंषित कीटनाशक दवा का उचित समय पर उचित घोल बना कर  छिड़काव करें । अधिक जानकारी के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र एवं नजदीकी कृषि कार्यालय से सम्पर्क कर सकते है तथा मैदानी अमलों से उचित मार्गदर्शन भी ले सकते  हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com