Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

फसलों में एनपीके उर्वरक का उपयोग करें किसान- डीडीए रतलाम

24 अक्टूबर 2024, रतलाम: फसलों में एनपीके उर्वरक का उपयोग करें किसान- डीडीए रतलाम – जिला किसान कल्याण कृषि विकास विभाग द्वारा किसानों से डीएपी के स्थान पर एनपीके उर्वरक उपयोग किए जाने की अपील की गई है।

उपसंचालक श्रीमती नीलम सिंह चौहान ने कहा है कि डीएपी से नाइट्रोजन और फास्फोरस की पूर्ति होती है जबकि एनपीके में नाइट्रोजन पोटाश एवं फास्फोरस होता है, किसान एनपीके का उपयोग करके बेहतर फसल उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं।उपसंचालक ने कहा है कि ऐनपी के 12:32:16 और 16:16:16 उर्वरकों से फसलों में मुख्य पोषक तत्व नटराजन फास्फोरस एवं पोटाश तत्व की पूर्ति होती है। इसी तरह 20:20: 0:13 से नाइट्रोजन फास्फोरस एवं सल्फर की पूर्ति होती है।

डीएपी से केवल दो तत्व नाइट्रोजन एवं फास्फोरस ही मिलते हैं, डीएपी से पोटाश की पूर्ति नहीं होती है। इसके अलावा सिंगल सुपर फास्फेट जिसमें 16 परसेंट फास्फोरस 12 प्रतिशत सल्फर तथा 21 प्रतिशत कैल्शियम पाया जाता है। इसके उपयोग से फसल के उत्पादन में वृद्धि होती है।जिले में रबी 2024 में मुख्य फसल गेहूं, चना, मसूर तथा सरसों है, इसके लिए एनपीके उर्वरक का उपयोग किया जा सकता है। वर्तमान में डीएपी और एनपीके उर्वरक की 7809 मेट्रिक टन, यूरिया 8424 मेट्रिक टन तथा पोटाश 2207 मेट्रिक टन उपलब्धता है। जिले को 700 मेट्रिक टन डीएपी का एक रेलवे रैक 22 अक्टूबर को प्राप्त हो चुका है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com