Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मुरैना जिले में अत्यधिक वर्षा का रेड अलर्ट

22 जुलाई 2024, इंदौर: मुरैना जिले में अत्यधिक वर्षा का रेड अलर्ट – मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के रीवा, सागर संभागों के जिलों मेंकहीं- कही; शहडोल संभाग के जिलों में कुछ  स्थानों पर; भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन, जबलपुर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। राज्य के कई जिलों में गरज चमक के साथ तेज़ हवाएं चलीं। 1 जून से 22 जुलाई तक  दीर्घावधि औसत से मध्यप्रदेश में 6  % वर्षा कम हुई है। पूर्वी मप्र में औसत से 17  % कम वर्षा हुई , जबकि पश्चिमी मप्र में औसत से  5 % अधिक वर्षा हुई। पश्चिमी मप्र के सीहोर जिले के इच्छावर में सर्वाधिक 126 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।

मौसम की स्थिति – वर्तमान में मौसम की दो तीन प्रणालियाँ सक्रिय हैं। मानसून ट्रफ  जैसलमेर,अजमेर, गुना, पूर्वी मप्र और संलग्न  छत्तीसगढ़ पर सक्रिय निम्न दाब  क्षेत्र के केंद्र चांदबाली और फिर दक्षिण – पूर्व की ओर पूर्वी -मध्य  बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है। पूर्वी  मध्यप्रदेश और संलग्न छत्तीसगढ़ पर निम्न दाब क्षेत्र सक्रिय जससे संबंधित चक्रवातीय परिसंचरण दक्षिण -पूर्व की ओर सक्रिय है। विरूपक हवाओं के क्षेत्र के अलावा अपतटीय ट्रफ और पश्चिमी विक्षोभ भी ट्रफ के रूप में सक्रिय है।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने मुरैना जिले में अधिकांश स्थानों पर अत्यधिक भरी वर्षा(204.5  मिमी . या  अधिक ) का रेड अलर्ट जारी किया है।जबकि विदिशा ,रायसेन, पुरम, खंडवा, बड़वानी, अलीराजपुर, धार, गुना, अशोकनगर, श्योपुर कलां, नरसिंहपुर ,छिंदवाड़ा, सिवनी , मंडला, बालाघाट, सागर,  पांढुर्ना  जिलों में  अधिकांश  स्थानों पर अति भारी वर्षा (115.6 – 204.4  मि .मी.) का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।जबकि सीहोर , बैतूल, हरदा, झाबुआ, देवास,शिवपुरी, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया ,डिंडोरी , कटनी, जबलपुर, पन्ना, दमोह जिलों में कुछ स्थानों पर / भारी  वर्षा (64.5 – 115.5 मि .मी.) का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा राज्य के कई जिलों में कहीं -कहीं / कुछ स्थानों पर  वर्षा  या गरज चमक के साथ  बौछारें पड़ने की संभावना है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com