चित्तौड़गढ़ में कृषि आदान विक्रेताओं पर सख्त कार्रवाई, 16 नमूने गुणवत्ता परीक्षण को भेजे
15 फरवरी 2026, चित्तौड़गढ़: चित्तौड़गढ़ में कृषि आदान विक्रेताओं पर सख्त कार्रवाई, 16 नमूने गुणवत्ता परीक्षण को भेजे – राजस्थान जिले के चित्तौड़गढ़ के अतिरिक्त निदेशक कृषि (विस्तार) खण्ड भीलवाड़ा इन्द्र सिंह संचेती एवं संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) जिला परिषद चित्तौड़गढ़ डॉ. शंकर लाल जाट के निर्देशन में जिले में विशेष गुण नियंत्रण अभियान के अंतर्गत कृषि आदान विक्रेताओं का सघन निरीक्षण किया गया। अभियान के दौरान उर्वरक एवं पौध संरक्षण रसायनों की गुणवत्ता जांच हेतु नमूने लिए गए।
इस क्रम में लक्ष्मी धाकड़ बीज भंडार शंभूपुरा, श्रीश्याम बीज भंडार शंभूपुरा, भंडारी मशीनरी मार्ट चित्तौड़गढ़, श्री गणपति फर्टिलाइजर्स गोराजी का निम्बाहेड़ा, बालाजी बीज भंडार कनेरा, श्रीराम कृषि सेवा केन्द्र कनेरा, कोठारी ट्रेडर्स बस्सी सहित विभिन्न विक्रेताओं के यहां निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण दल में सहायक निदेशक कृषि (मुख्यालय) चित्तौड़गढ़ मुकेश कुमार धाकड़, सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) अंशु चौधरी, कृषि अधिकारी (पौध संरक्षण) श्री ज्योति प्रकाश सिरोया, कृषि अधिकारी (मिशन) रामजस खटीक, कृषि अधिकारी (सामान्य) गोपाल लाल धाकड़ एवं कृषि अधिकारी (फसल) कपासन श्रप्रशांत कुमार शामिल रहे।
अभियान के दौरान उर्वरक के 6 एवं कीटनाशी के 10 नमूने, कुल 16 नमूने गुणवत्ता परीक्षण हेतु आहरित किए गए। विभागीय नियमों की अवहेलना पाए जाने पर 5 कृषि आदान विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए।
संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) डॉ. शंकर लाल जाट ने सभी विक्रेताओं को निर्देश दिए कि कृषकों को कृषि आदान विक्रय करते समय पक्का बिल अवश्य दिया जाए, दुकानों पर मूल्य सूची प्रदर्शित रखी जाए, स्टॉक रजिस्टर अद्यतन रखा जाए तथा उपलब्ध सभी आदानों को अनुज्ञापत्र में सम्मिलित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अनियमितता या शिकायत पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

