Ad DesktopAd TabletAd Mobile
उद्यानिकी (Horticulture)राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती: उद्यानिकी का लक्ष्य 15% हिस्सेदारी

28 नवंबर 2024, भोपाल: मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती: उद्यानिकी का लक्ष्य 15% हिस्सेदारी –  मध्य प्रदेश में उद्यानिकी क्षेत्र को और मजबूती देने के लिए राज्य सरकार नई योजनाओं पर काम कर रही है। उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने हाल ही में विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक में हाईटेक नर्सरियों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि इन नर्सरियों को सेल्फ सस्टेनेबल मॉडल पर विकसित किया जाए, जिससे ये अपनी आवश्यकताओं को खुद पूरा कर सकें। इसके लिए प्रत्येक नर्सरी को आय आधारित एक रिवाल्विंग फंड उपलब्ध कराने की योजना है।

प्रदेश की अर्थव्यवस्था में उद्यानिकी का योगदान

मंत्री श्री कुशवाह ने बताया कि प्रदेश के सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) में उद्यानिकी क्षेत्र की हिस्सेदारी 11.37% है, जिसे बढ़ाकर 15% तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि किसानों को पारंपरिक खेती के साथ उद्यानिकी फसलों की ओर प्रेरित करना जरूरी है।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रदेश में उद्यानिकी क्षेत्र के सभी संबंधित सेक्टर की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए शीघ्र एक राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इस कार्यशाला में किसानों को सरकार की योजनाओं और ऋण प्रकरणों की जानकारी देने के लिए बैंकर्स को भी बुलाया जाएगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

श्री कुशवाह ने विभाग की फ्लैगशिप योजना ‘हाईटेक नर्सरी विकास’ की नियमित निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने ग्वालियर जिले के खुरेरी गांव में विकसित हो रही हाईटेक फ्लोरीकल्चर नर्सरी के कार्य को जल्द शुरू करने को कहा। इसके साथ ही ग्वालियर व्यापार मेले में खाद्य प्र-संस्करण पर आधारित प्रदर्शनी लगाने की योजना भी बनाई गई है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

खाद्य प्र-संस्करण यूनिट की स्थापना

बैठक में यह भी तय हुआ कि जिलों में उद्यानिकी फसल उत्पादन के आधार पर खाद्य प्र-संस्करण यूनिट स्थापित की जाएंगी। इसके लिए एक प्रभावी मॉडल विकसित किया जाएगा। मंत्री ने निर्देश दिया कि एम.पी. एग्रो द्वारा गेंदे के साथ अन्य फूलों जैसे गुलदावदी, गिलार्डिया और एस्टर की दरें भी निर्धारित की जाएं।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com