Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

भारतीय उन्नत नस्ल की दुधारू गायों हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण कल

27 मई 2023, बड़वानी: भारतीय उन्नत नस्ल की दुधारू गायों हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण कल – प्रदेश की मूल गौवंशीय एवं भारतीय उन्नत नस्ल की दुधारू गायों हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण कार्यक्रम कल 28 मई को प्रातः 10 बजे भीमा नायक स्मारक ग्राम धाबाबावड़ी, बड़वानी में किया जायेगा । विजेता पशुपालकों को श्री प्रेमसिंह पटेल पशुपालन एवं डेयरी विभाग, मंत्री द्वारा पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।

इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर पशुपालकों हेतु निशुल्क पशु बांझपन निवारण शिविर का भी आयोजन किया जावेगा ,जिसमें बांझ पशु उपचार, निःशुल्क औषधि वितरण, बधियाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, गर्भ परीक्षण, शल्य किया आदि की सुविधा रहेगी। शिविर प्रातः 8 से 12 बजे रहेगा कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्यजन, शासन एवं प्रशासन से संबधित विशिष्ट व्यक्ति प्रगतिशील पशुपालक, गौशालाओं के संचालकों सहित पशुपालन एवं डेयरी विभाग का सम्पूर्ण अमला एवं स्थानीय ग्रामीणजन भी उपस्थित रहेंगे ।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile