Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

भावांतर भुगतान योजना के पंजीयन कार्य में गति लाएं – कलेक्टर खंडवा

09 अक्टूबर 2025, खंडवा: भावांतर भुगतान योजना के पंजीयन कार्य में गति लाएं – कलेक्टर खंडवा – कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में  गत दिनों  आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में सभी एसडीएम और तहसीलदारों को निर्देश दिए कि सोयाबीन फसल के लिए शासन द्वारा प्रारंभ “भावांतर भुगतान योजना” के पंजीयन कार्य में गति लाएं। उन्होंने अन्य विभागों की भी समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि  सभी एसडीएम और तहसीलदारों से कहा कि प्राकृतिक आपदा से फसल क्षति का सही-सही आकलन किया जाए, और जो किसान राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के तहत फसल क्षति की राहत राशि की पात्रता में आते हैं, उनके प्रकरण तैयार किए जाएं।

बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा, अपर कलेक्टर श्री अरविंद चौहान, अपर कलेक्टर श्री के आर बडोले के साथ-साथ एसडीएम, तहसीलदार, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी भी मौजूद थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें