Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश में गंगा दशहरा पर उज्जैन में विशेष आयोजन

शिप्रा तीर्थ परिक्रमा की तैयारियां पूरी

12 जून 2024, भोपाल: मध्य प्रदेश में गंगा दशहरा पर उज्जैन में विशेष आयोजन – मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा आगामी 15 एवं 16 जून को उज्जैन में माँ शिप्रा तीर्थ परिक्रमा एवं गंगा दशहरा के कार्यक्रमों की विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दत्त अखाड़ा एवं रामघाट पर होने वाले कार्यक्रमों में आमजन की भागीदारी के लिए  सभी जरूरी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। शिप्रा घाट पर पूजन और चुनरी अर्पण, सुविधायुक्त मंच के निर्माण, श्रद्धालुओं के लिए आने-जाने से संबंधित सुविधाओं और विभिन्न पड़ाव स्थलों पर जरूरी प्रबंध के निर्देश भी दिए गए।

वीडियो कॉन्फ्रेंस में प्रमुख सचिव संस्कृति श्री शिवशेखर शुक्ला ने बताया कि गंगा दशमी पर नमामि गंगे सदानीरा अभियान से जुड़ी गतिविधियां हो रही हैं। पारम्परिक शिप्रा परिक्रमा को अभिनव स्वरूप दिया गया है। शिप्रा तट पर सांगीतिक प्रस्तुति, पारम्परिक कथा गायन परम्परा का निर्वहन भी होगा। नदियों के सांस्कृतिक एवं पारम्परिक तथा लोक साहित्य के अध्ययन, ऐतिहासिक पारम्परिक जल संरचनाओं को सतत् प्रवाहमान बनाए रखने के लिए सुझावों का संकलन किया गया है। अभियान का दस्तावेजीकरण और प्रकाशन किया गया है। मैपकास्ट के सहयोग से सेटेलाइट मैपिंग भी की गई है। विशेष फोल्डर एवं पुस्तकें प्रकाशित की गई हैं। प्रदेश की 212 महत्वपूर्ण नदियों के संबंध में विस्तृत जानकारियों का समावेश इन प्रकाशनों में किया गया है।मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा गंगा दशमी के अवसर पर चार पुस्तकों का विमोचन भी किया जाएगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)