Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सोयाबीन भावांतर योजना 2025: मंडी बोर्ड मुख्यालय में प्रारंभ हुआ कंट्रोल रूम, किसानों को मिलेगा उचित मूल्य और मदद

25 अक्टूबर 2025, भोपाल: सोयाबीन भावांतर योजना 2025: मंडी बोर्ड मुख्यालय में प्रारंभ हुआ कंट्रोल रूम, किसानों को मिलेगा उचित मूल्य और मदद – राज्य शासन द्वारा प्रदेश के सोयाबीन उत्पादक कृषकों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाए जाने के उद्देश्य से सोयाबीन भावांतर योजना 2025 अंतर्गत सोयाबीन की खरीदी शुक्रवार 24 अक्‍टूबर से प्रारंभ की जा रही है। उपरोक्त योजना के अनुसार प्रदेश के सोयाबीन उत्पादक कृषकों/किसान संगठनों/व्यापारी संगठनों/मंडी बोर्ड/मंडी समितियों के अधिकारियों/कर्मचारियों की सुविधा के लिए मंडी बोर्ड मुख्यालय (26, किसान भवन, अरेरा हिल्स, भोपाल) में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जो कि प्रातः 08:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक निरंतर कार्य करेगा। कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 0755-2556207  है।                      

कोई भी कृषक/ व्यापारी योजना से संबंधित किसी भी सूचना के सम्बन्ध में कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकता है। कंट्रोल रूम प्रभारी अधिकारी के रूप में संयुक्त संचालक संगीता ढ़ोके को नियुक्त किया गया है। जिन के निर्देशन में उक्त कंट्रोल रूम कार्य करेगा। अपर प्रबंध संचालक अनुराग सक्सेना द्वारा कृषकों, व्यापारियों, हम्माल-तुलावटियों तथा अन्य कृत्यकारियों से अपील की है कि अधिक से अधिक उक्त योजना का लाभ लें। कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 0755-2556207  है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile