सोयाबीन भावांतर भुगतान योजना: शिवपुरी के 6 किसानों के खातों में आएगी ₹1.05 लाख की लंबित राशि
18 सितंबर 2026, भोपाल: सोयाबीन भावांतर भुगतान योजना: शिवपुरी के 6 किसानों के खातों में आएगी ₹1.05 लाख की लंबित राशि – सोयाबीन भावांतर भुगतान योजना के तहत शिवपुरी जिले के 6 किसानों के खातों में लंबित भुगतान की राशि जल्द हस्तांतरित की जाएगी। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने संबंधित बैंक शाखा प्रबंधकों को किसानों का भुगतान समय पर करने के निर्देश दिए हैं। मध्य प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड, ग्वालियर के निर्देशों के तहत इन 6 किसानों को कुल 1 लाख 05 हजार 372 रुपये की स्वीकृत राशि का भुगतान किया जाना है। यह राशि पूर्व में असफल या लंबित रहे भावांतर भुगतान के मामलों में शासन के निर्देशों के तहत जारी की जा रही है।
तहसीलवार किसानों को मिलेगी राशि
बैराड़ तहसील के नैनागढ़ गांव की श्रीमती बसंती तिवारी को 9,947 रुपये और बरोद गांव के श्री भोटू धाकड़ को 17,100 रुपये दिए जाएंगे। बदरवास तहसील के बारोद गांव के श्री विवेक यादव को 3,706 रुपये मिलेंगे। इसी तरह शिवपुरी तहसील के कांकर गांव के श्री कोमल सिंह को 15,355 रुपये, खरईभाट गांव के श्री राधाकिशन शर्मा को 19,764 रुपये और चिटोरा गांव के श्री रविन्द्र चक को 39,500 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।
RTGS से सीधे खातों में होगा भुगतान
लंबित राशि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से संबंधित किसानों के व्यक्तिगत बैंक खातों में RTGS के माध्यम से सीधे जमा की जाएगी। कलेक्टर ने बैंक शाखा प्रबंधकों को भुगतान प्रक्रिया समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

