Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

खरीफ फसलों का बुआई क्षेत्र 13 फीसदी बढ़ा

खरीफ फसलों का बुआई क्षेत्र 13 फीसदी बढ़ा

नई दिल्ली। खरीफ फसलों का बुआई क्षेत्र 13 फीसदी बढ़ा – किसान निरंतर खरीफ बुवाई में जुटे हुए हैं। कृषि मंत्रालय के मुताबिक 31 जुलाई तक 882.18 लाख हेक्टेयर में बोनी कर ली गई है। जबकि गत वर्ष अब तक 774.38 लाख हेक्टेयर में बुवाई हुई थी। यह गत वर्ष की तुलना में 13.92 फीसदी अधिक है। कृषि मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक अभी तक धान की बुवाई लगभग 266.60 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में हो गयी है जो कि पिछले वर्ष इसी अवधि में 223.96 लाख हेक्टेयर था।

दलहन अभी तक 111.91 लाख हेक्टेयर में लगाई गयी है जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 93.84 लाख हेक्टेयर था। मोटा अनाज लगभग 148.34 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोया गया जो कि पिछले वर्ष इसी अवधि में 139.26 लाख हेक्टेयर था। तिलहन के लिए लगभग 175.34 लाख हेक्टेयर क्षेत्र कवर हुआ जो कि पिछले वर्ष इसी अवधि में 150.12 लाख हेक्टेयर था। गन्ने में कोई विशेष बढ़ोतरी नहीं है। लगभग 51.78 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में लगाया गया जो कि पिछले वर्ष इसी अवधि में 51.20 लाख हेक्टेयर था। कपास की बुवाई ने भी उल्लेखनीय गति पकड़ी है। अब तक लगभग 121.25 लाख हेक्टेयर क्षेत्र कवरेज हुआ है। जबकि गत वर्ष इस अवधि में 108.95 लाख हेक्टेयर में कपास बोई गई थी।