राज्य कृषि समाचार (State News)

40 लाख हेक्टेयर में हुई खरीफ फसलों की बुआई

16 अगस्त 2021, रायपुर 40 लाख हेक्टेयर में हुई खरीफ फसलों की बुआई – राज्य में खरीफ फसलों की बुआई का अंतिम चरण की ओर है। कृषि विभाग से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार 10 अगस्त तक धान, अन्य अनाज के फसलों सहित तिलहन और साग-सब्जी की बुआई 40 लाख 71 हजार 560 हेक्टेयर में हो चुकी है, जो कि चालू खरीफ सीजन के लिए निर्धारित बोआई के लक्ष्य का 84 प्रतिशत है। अब तक राज्य में 33 लाख 68 हजार हेक्टेयर में धान, 2 लाख 54 हजार 820 हेक्टेयर में अन्य अनाज की फसलों सहित 2 लाख 27 हजार 990 हेक्टेयर में दलहन, एक लाख 21 हजार 480 हेक्टेयर में तिलहनी तथा 99 हजार 270 हेक्टेयर रकबे में साग-सब्जी एवं अन्य फसलों की बुआई पूरी कर ली गई है।

राज्य में खरीफ सीजन 2021 में 48 लाख 20 हजार हेक्टेयर रकबे में खरीफ फसलों की बुआई का लक्ष्य है। जिसमें 36 लाख 95 हजार 420 हेक्टेयर में धान, 3 लाख 60 हजार हेक्टेयर में अन्य अनाज की फसलें और 3 लाख 76 हजार 670 हेक्टेयर में दलहन, 2 लाख 55 हजार 490 हेक्टेयर में तिलहन तथा एक लाख 32 हजार 340 हेक्टेयर में साग-सब्जी एवं अन्य फसलों की खेती का लक्ष्य निर्धारित है। निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध अब तक धान की 91 प्रतिशत, दलहन की 61 प्रतिशत, तिलहन की 48 प्रतिशत तथा साग-सब्जी एवं अन्य फसलों की 75 प्रतिशत बोनी पूरी हो चुकी है।

अनाजक्षेत्रफल (000 हे.)दलहनीक्षेत्रफल (000 हे.)तिलहनीक्षेत्रफल (000 हे.)अन्यक्षेत्रफल (000 हे.)
धान बोता2499.13अरहर103.01मूँगफली48.78अन्य फ़सलें99.27
धान रोपा869.52मूंग  9.19तिल19.61  
मक्का200.63उड़द110.7सोयाबीन50.07  
  कुल्थी 5.09रामतिल2.94  
    सूरजमुखी/अरण्डी0.08  
योग अनाज3622.82योग दलहन227.99योग तिलहनी121.48महायोग4071.56
 -89% -61% -48% -84%