Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ में सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण 2023 का विकासखंड स्तर पर प्रशिक्षण का आयोजन

कलेक्टर श्री लंगेह हुए शामिल, दलों को गंभीरता से त्रुटिरहित सर्वेक्षण पूर्ण करने दिए निर्देश

29  मार्च 2023, कोरिया । छत्तीसगढ़ में सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण 2023 का विकासखंड स्तर पर प्रशिक्षण का आयोजन – छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 के संबंध में जिला स्तरीय प्रशिक्षण के बाद आज विकासखंड स्तर पर सुपरवाइजर और प्रगणक दलों का प्रशिक्षण जनपद पंचायत बैकुंठपुर के सभाकक्ष में संपन्न हुआ। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने स्वयं प्रशिक्षण में शामिल होकर प्रगणक दलों से सर्वेक्षण पर चर्चा की। उन्होंने सर्वेक्षण में संलग्न अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि 01 से 30 अप्रैल तक सर्वेक्षण किया जायेगा। राज्य शासन द्वारा सर्वेक्षण का उद्देश्य लोगों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति की वास्तविक जानकारी एकत्र करना है जिससे अधिक से अधिक लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जा सके। कलेक्टर ने प्रशिक्षण में कहा कि वास्तविक डाटा ही सर्वे में इंद्राज करें। सर्वे त्रुटिरहित रहे, यह सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी से सर्वेक्षण को पूर्ण करें। किसी भी तरह की मदद के लिए प्रशासन से पूरा सहयोग किया जायेगा।
कलेक्टर ने विस्तार से सर्वेक्षण की प्रक्रिया की जानकारी प्रगणक दलों को दी। प्रगणक दल डोर-टू-डोर जाकर सर्वे करेंगे। ऑनलाइन एप के जरिए और ऑफलाइन प्रारूप के माध्यम से दोनों तरीकों से जानकारी दर्ज की जाएगी। आगामी 01 अप्रैल से 30 अप्रैल तक तीस दिनों तक इस सर्वे की मॉनिटरिंग राज्य शासन द्वारा की जाएगी। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता जैन एवं मास्टर ट्रेनर, सुपरवाइजर तथा प्रगणक दल उपस्थित रहे।

महत्वपूर्ण खबर: छत्तीसगढ़ तुवर दाल के जीआई टैग से किसानों की आय बढ़ेगी : श्री बिलैया

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile