उद्यानिकी (Horticulture)राज्य कृषि समाचार (State News)

सिंगरौली: एमपीएफएसटीएस पोर्टल पर कृषक पंजीयन प्रारंभ

25 जून 2026, सिंगरौलीसिंगरौली: एमपीएफएसटीएस पोर्टल पर कृषक पंजीयन प्रारंभ – उप संचालक उद्यानिकी ने अवगत कराया है कि मध्य प्रदेश शासन के उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए कृषक पंजीयन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।  उन्होंने  जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वे नवीन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए एमपीएफएसटीएस पोर्टल पर अतिशीघ्र अपना ऑनलाइन पंजीकरण सुनिश्चित करें।  

 उप संचालक ने  बताया कि इस वर्ष विभाग द्वारा आधुनिक कृषि और उन्नत सिंचाई पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए कई प्रमुख योजनाओं पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।  इसके तहत किसानों को ड्रिप सिंचाई, पोर्टेबल स्प्रिंकलर और मिनी स्प्रिंकलर जैसी उन्नत सिंचाई तकनीकों के साथ-साथ शेडनेट हाउस और पॉली हाउस के निर्माण के लिए सहायता दी जाएगी।  इसके अतिरिक्त, जो किसान पारंपरिक खेती से हटकर फलोद्यान विकसित करना चाहते हैं, उनके लिए आम, अमरूद, नींबू और संतरा आदि के नवीन बगीचों की स्थापना के लिए भी विशेष प्रावधान किए गए हैं। नवीन पंजीयन की प्रक्रिया को पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए किसानों को कुछ अनिवार्य दस्तावेज पोर्टल पर प्रस्तुत करने होंगे।  पंजीकरण के समय किसानों के पास अपना आधार कार्ड, बैंक पासबुक, ऋण पुस्तिका अथवा खसरा नकल, पासपोर्ट साइज फोटो और चालू मोबाइल नंबर होना आवश्यक है। इसके साथ ही, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के कृषकों को नियमानुसार लाभ प्राप्त करने के लिए अपना जाति प्रमाण-पत्र भी संलग्न करना होगा।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements