राज्य कृषि समाचार (State News)

सिंगरौली कलेक्टर ने किसानों को व्यावसायिक खेती के लिए किया प्रेरित

14 फरवरी 2026, सिंगरौली: सिंगरौली कलेक्टर ने किसानों को व्यावसायिक खेती के लिए किया प्रेरित –  जिले में व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कलेक्टर श्री गौरव बैनल के द्वारा किसानों के बीच पहुंचकर उन्हें व्यावसायिक खेती एवं मशरूम उत्पादन  करने हेतु प्रेरित किया गया।

 कलेक्टर श्री बैनल ने  कचनी  पहुंचकर   मशरूम  का उत्पादन कर रहे किसान  श्री पुष्पेन्द्र कुशवाहा के द्वारा उत्पादित  मशरूम  का अवलोकन किया। पुष्पेन्द्र कुशवाहा ने कलेक्टर को बताया कि मैने अपने स्वंय के प्रयास एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारियो के मार्गदर्शन में बटन मशरूम , ओएस्टर  मशरूम  जैसे  मशरूमों  का उत्पादन कर बाजार में  बेच रहा हूँ  मुझे अच्छा मुनाफा हो रहा है। मैंने   मशरूम उत्पादन प्रक्रिया के संबंध में इंदौर से प्रशिक्षण भी प्राप्त किया है और  मैं  इस व्यावसाय को बड़े स्तर पर आगे  बढ़ाना  चाहता हूँ । पुष्पेन्द्र ने कलेक्टर को  मशरूम उत्पादन यूनिट का अवलोकन कराया।      

कलेक्टर ने  मशरूम उत्पादन प्रक्रिया का अवलोकन करने के पश्चात किसान की  प्रशंसा  करते हुए  कहा कि  मशरूम  उत्पादन के संबंध में स्वा सहायता समूह की महिलाओ को संगठित कर बड़ा प्रोजेक्ट तैयार कर प्रस्तुत करे। जिला प्रशासन के द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन जैसी शासकीय हितग्राही मूलक योजनाओं  या सीएसआर मद के माध्यम से पूरा सहयोग किया जायेगा। तथा  मशरूम  विक्रय हेतु मार्केट उपलब्ध कराने में भी सहायता की जायेंगी। कलेक्टर द्वारा किसान को  मशरूम  आधारित प्रोडक्ट जैसे  मशरूम  पाउडर आदि के उत्पादन हेतु भी प्रेरित किया गया।  

कलेक्टर श्री बैनल ने ग्राम पंचायत करौटी स्थित ग्राम ओरगाई में आशीष एवं परमानंद द्वारा की जा रही  सब्जियों  की खेती का अवलोकन किया।  किसानों  द्वारा बताया गया कि हमारे द्वारा टमाटर, मटर, लौकी, कद्दू, मिर्ची की खेती की जाती है।  हमें  उद्यानिकी विभाग के माध्यम से  एमआईडीएच एवं प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना अंतर्गत ड्रीप ईरिगेशन के माध्यम से सब्जियो का उत्पादन करने हेतु बढ़ावा मिला है। बड़े रकवे में किए जा रहे सब्जी उत्पादन को देखकर कलेक्टर के द्वारा  प्रसन्नता  व्यक्त करते  हुए  कहा कि आप सभी कृषि क्षेत्र में बहुत मेहनत कर रहे  हैं । इसी तरह छोटे  किसानो एवं स्व सहायता समूह की महिलाओं  को संगठित कर एक बड़ा प्रोजेक्ट तैयार  करें  जिला प्रशासन द्वारा  आपका पूरा सहयोग किया जायेगा। उन्होंने  कहा कि  उद्यानिकी  से जुड़ी  फसलों  के माध्यम से कम लागत में आप सब ज्यादा मुनाफा कमा सकते  हैं ।      

कलेक्टर ने किसानों  से  उन्हें  होने वाली कठिनाई के संबंध में जानकारी ली। जिस पर किसानों ने बताया कि सब्जी के विक्रय हेतु हमें मार्केट में  सब्जियों  का उचित मूल्य  नहीं  मिल पा रहा है साथ ही सब्जी के उच्च स्तर पर उत्पादन हेतु पर्याप्त मार्गदर्शन भी  नहीं  मिल पाता है।  जिस पर कलेक्टर ने किसानों को आश्वस्त किया कि आप लोगो को सब्जी बिक्री करने हेतु सब्जी मंडी के साथ साथ जिले में कार्यरत औद्योगिक कंपनियों में भी अवसर उपलब्ध कराया जायेगा।  मौके पर उपस्थित उद्यानिकी अधिकारी को निर्देश दिए कि कृषि विज्ञान केन्द्र एवं  उद्यानिकी  विशेषज्ञ के माध्यम से नई आधुनिक पद्धतियों पर आधारित होने  सब्जियों  के उत्पादन के संबंध में कार्यशाला आयोजित कर  किसानों  को नवीन तकनीक अपनाने हेतु प्रेरित किया  जाए । कार्यशाला का आयोजन ग्राम स्तर पर  करें  ताकि अधिक से अधिक किसान कार्यशाला में  पहुंचकर  नवीन तकनीकी से अवगत हो सके। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि उद्यानिकी  रकबे  को  बढ़ाने  के लिए मृदा परीक्षण एवं जल उपलब्धता सुनिश्चित कर नवीन प्रोजेक्ट तैयार  करें । कलेक्टर ने  किसानों को फलदार  पौधों  जैसे आम, अमरूद सहित अन्य  फलों   एवं  फूलों  की खेती करने हेतु भी  प्रेरित किया।  भ्रमण के दौरान उप संचालक उद्यानिकी  शहरी एच.एल निमोरिया, ग्रामीण विकास विस्तार अधिकारी श्री शैलेन्द्र विश्वकर्मा,श्री  शिवजी  वर्मा  उपस्थित रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements