Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बर्ड फ्लू की रोकथाम के उपायों पर हुई कार्यशाला

19 जून 2024, भोपाल: बर्ड फ्लू की रोकथाम के उपायों पर हुई कार्यशाला – देश में बर्ड फ्लू जैसी बीमारी की रोकथाम के उपाय तथा अन्य उभरती हुई बीमारियों और जूनेटिक डिसीज के परिप्रेक्ष्य में तथा वन-हेल्थ विषय पर गहन चर्चा के लिए गत दिनों भोपाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला हुई। यह कार्यशाला वर्ल्ड बैंक तथा भारत सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की गई। म.प्र. पशुपालन विभाग ने समन्वय किया।

कार्यशाला का शुभारंभ पशुपालन एवं डेयरी विभाग भारत सरकार के कमिश्नर डॉ. अभिजीत मित्रा, प्रमुख सचिव पशुपालन म.प्र., श्री गुलशन बामरा, मुख्य वन संरक्षक म.प्र. श्री अतुल श्रीवास्तव, उच्च सुरक्षा पशु रोग प्रयोगशाला भोपाल के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. सी. तोश एवं वल्र्ड बैंक की वरिष्ठ कृषि अर्थ शास्त्री हिक्यूपी कैटजिओनगुआ ने किया।
कार्यशाला में म.प्र. सहित आसाम, उड़ीसा, कर्नाटक, केरल, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र राज्यों के पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। अलग-अलग ग्रुप में हुई चर्चा के मुताबिक एक्शन प्लान पर विचार हुआ।

उल्लेखनीय है कि बर्ड फ्लू मुर्गियों में होने वाली एक घातक बीमारी है, जो संक्रमण के द्वारा फैलती है। यह इनफ्लूएंजा वायरस से होने वाला संक्रमण है। यह आमतौर पर पक्षियों में जानवरों में फैलता है। यह संक्रमित जानवरों से इंसानों में भी फैल सकता है। इसलिए सचेत एवं जागरुक रहने की आवश्यकता है। वर्तमान में केरल के तीन जिले इसकी चपेट में है। लगभग 75 केस बतखों के फार्म में पाये गये हैं।
इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य से संबंधित संस्थानों, वन विभाग, वन्य प्राणी संस्थान, पशुरोग प्रयोगशालाओं के अधिकारियों, वैज्ञानिकों सहित म.प्र. पशुपालन विभाग के संचालक डॉ. आर.के. मेहिया, उप संचालक पशुपालन डॉ. अनुपम अग्रवाल उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
www.global-agriculture.com