Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

नरवाई जलाने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

24 अप्रैल 2025, कटनी: नरवाई जलाने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश – लेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित समय-सीमा बैठक में सीएम हेल्पलाइन, सीएम डैशबोर्ड, कुपोषण के अलावा नरवाई जलाने वालों के विरूद्ध अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री यादव ने निर्देशित किया कि नरवाई जलाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार प्राथमिकी दर्ज कराने के साथ-साथ जुर्माना भी  लगाएं ।

बैठक में एसडीएम कटनी प्रदीप कुमार मिश्रा, एसडीएम विजयराघवगढ़ महेश मंडलोई, एसडीएम बहोरीबंद राकेश कुमार चौरसिया और एसडीएम ढीमरखेड़ा विंकी सिंहमारे उइके, सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास नयन सिंह, डीईओ पृथ्वी पाल सिंह, कार्यपालन यंत्री आरईएस जी.एस. खटीक, सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा और सीएमएचओ डॉ. अठ्या सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी  उपस्थित  थे ।

कलेक्टर श्री यादव ने कृषि विभाग द्वारा नरवाई प्रबंधन और उपार्जन सहित विभागीय संचालित गतिविधियों का संतोषजनक पर्यवेक्षण एवं अनुश्रवण नहीं करने पर किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के उपसंचालक और सभी वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारियों की सुस्त कार्यप्रणाली के प्रति असंतोष व्यक्त करते हुये अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रचलित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को सख्त निर्देश दिया कि फसल अवशेष नरवाई जलाने वालों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के साथ-साथ नियम और प्रावधान के साथ अर्थदंड अधिरोपित करें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com