Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि विभाग में फेरबदल

कृषि विभाग में फेरबदल

श्री सिंगादिया कुल सचिव बने

1 जुलाई 2020, भोपाल। राज्य शासन ने रीवा के संयुक्त संचालक कृषि श्री एस.सी. सिंगादिया को अपर संचालक पद पर पदोन्नत कर जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर का कुल सचिव नियुक्त किया है। वहीं पूर्व कुल सचिव श्री ए.के. इंगले को कृषि संचालनालय में पदस्थ किया गया है।

श्री आलोक मीना को इंदौर संयुक्त संचालक कृषि का प्रभार

देवास में पदस्थ परियोजना संचालक आत्मा श्री आलोक मीना को इंदौर का प्रभारी संयुक्त संचालक कृषि पदस्थ किया है, वहीं इन्दौर में पदस्थ संयुक्त संचालक श्री रेवा सिंह सिसोदिया राज्य कृषि सांख्यिकी प्राधिकरण (सासा) में संयुक्त संचालक ग्वालियर बनाए गए हैं। इसके साथ ही आगर मालवा में पदस्थ उपसंचालक कृषि श्री आर.पी. कनेरिया को कृषि संचालनालय में पदस्थ किया गया है।

उपसंचालकों को अतिरिक्त प्रभार

ग्वालियर के उपसंचालक कृषि श्री ए.के. बड़ोनिया एवं होशंगाबाद के उपसंचालक श्री जितेन्द्र सिंह को अपने-अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ परियोजना संचालक आत्मा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वहीं ग्वालियर में पदस्थ सहायक संचालक श्री भानू प्रकाश शर्मा को कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण केन्द्र आंतरी (ग्वालियर) के प्राचार्य का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
श्री अमरुते उर्वरक लैब में संचालक कृषि के निज सहायक श्री सुरेन्द्र अमरुते को सहायक रसायन विशेषज्ञ उर्वरक गुण नियंत्रण प्रयोगशाला भोपाल के पद पर पदस्थ किया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile