Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बीज एवं फार्म विकास निगम के प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी

09 दिसंबर 2024, डिंडोरी: बीज एवं फार्म विकास निगम के प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी – उप संचालक कृषि ने प्रबंधक म.प्र. राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम डिंडौरी के बीज नमूना प्रयोगशाला से परीक्षण का परिणाम अमानक पाये जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

जारी नोटिस के मुताबिक बीज निरीक्षक  विकासखण्ड डिंडौरी द्वारा म.प्र. राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम डिंडौरी से बीज नमूना लेकर परीक्षण हेतु भेजा गया था। जिसमें कार्यालय बीज परीक्षण अधिकारी प्रयोगशाला जबलपुर म.प्र. के पत्र अनुसार उक्त बीज का नमूना प्रयोगशाला से परीक्षण पश्चात प्राप्त परिणाम अमानक है। अतः उक्त संबंधित लॉट/बैच को जिले में क्रय-विक्रय भंडारण एवं परिवहन तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया जा चुका है।

 उक्त अमानक बीज विक्रय करना बीज (नियंत्रण) आदेश 1983 की धारा 15 एवं 15 (क) (स) का पूर्णतः उल्लंघन है। अतः प्रबंधक म.प्र. राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम डिंडौरी को अपना प्रतिवेदन मय दस्तावेज एवं बीज वितरण की कृषक सूची, कारण सहित 15 दिवस के अंदर प्रस्तुत करने कहा गया है, अन्यथा की स्थिति में एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com