Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

शाजापुर: बलराम कृषि महोत्सव की गतिविधियों का आयोजन

04 सितंबर 2026, शाजापुर: शाजापुर: बलराम कृषि महोत्सव की गतिविधियों का आयोजन – किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा जिले में भगवान श्री बलराम जयंती के अवसर पर विभिन्न कृषक हितैषी गतिविधियों एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

किसान कल्याण तथा कृषि विकास उप संचालक श्री आरएल जामरे   ने बताया कि बलराम जी की जयंती के अवसर पर कृषि विभाग द्वारा किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि तकनीकों को अपनाने, मृदा स्वास्थ्य बनाए रखने, संतुलित उर्वरक उपयोग, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा कृषि की उत्पादकता एवं आय में वृद्धि के संबंध में जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान किसानों को मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों के संतुलित उपयोग, उन्नत कृषि तकनीक, फसल विविधीकरण, जैविक एवं प्राकृतिक कृषि पद्धतियों, जल संरक्षण तथा कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही किसान  दीदियों एवं कृषक  भाइयों  को फील्‍ड विजिट के माध्‍यम से उन्‍नत किस्‍मों का अवलोकन भी कराया गया, प्राकृतिक जैविक खाद एवं जैविक यूनिट के माध्‍यम से जैविक बीजामृत बनाने की विधि का भी  वैज्ञानिकों  द्वारा प्रशिक्षण दिया गया एवं परियोजना संचालक आत्‍मा अंतर्गत कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें