राज्य कृषि समाचार (State News)

शहडोल: बलराम जयंती पर कृषक संगोष्ठी आयोजित

04 सितंबर 2026, शहडोलशहडोल: बलराम जयंती पर कृषक संगोष्ठी आयोजित – गवान बलराम की जयंती के अवसर पर कृषि विभाग द्वारा  शहडोल में इंटरफेस एवं कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के बड़ी संख्या में किसानों ने सहभागिता की। इस दौरान किसानों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं, आधुनिक कृषि तकनीकों, प्राकृतिक खेती, कृषि यंत्रों के उपयोग तथा फसल सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

विधायक जैतपुर श्री जयसिंह मरावी ने कहा कि किसान शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं किसान हितैषी योजनाओं का आगे आकर लाभ लें। शासन की योजनाओं का लाभ लेकर किसान अपने कृषि कार्य को गति देने के साथ-साथ उत्पादन एवं आय में वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से खेती के साथ-साथ पशुपालन, मुर्गी पालन, भैंस पालन, बकरी पालन एवं मछली पालन जैसी गतिविधियों को भी अपनाने का आह्वान किया। विधायक श्री मरावी ने कहा कि किसान खेती को लाभ का धंधा बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास करें। उन्होंने किसानों को प्राकृतिक खेती की ओर आगे बढ़ने तथा इसके लाभों को समझकर कृषि में अपनाने की अपील की।

 उप संचालक कृषि श्री के.एस. यादव ने किसानों को विभिन्न कृषि यंत्रों एवं उनकी उपयोगिता की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसान अपने खेत की मिट्टी की गुणवत्ता एवं आवश्यकताओं को समझकर फसल का चयन करें तथा कृषि की आधुनिक तकनीकों को अपनाकर बेहतर उत्पादन प्राप्त करें। सहायक संचालक कृषि श्री अनुराग पटेल ने किसानों को प्राकृतिक खेती के प्रति प्रोत्साहित करते हुए इसके विभिन्न लाभों की जानकारी दी। उन्होंने प्राकृतिक खेती से होने वाले पर्यावरणीय एवं कृषि संबंधी लाभों के साथ-साथ भूमि संरक्षण एवं जल संरक्षण के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

कृषि वैज्ञानिक श्री बी.के. प्रजापति ने किसानों को फसलों में होने वाली विभिन्न बीमारियों की पहचान एवं उनके नियंत्रण के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसान फसलों में बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर कृषि विज्ञान केंद्र से संपर्क कर उचित मार्गदर्शन प्राप्त करें। उन्होंने नमी एवं अधिक ठंड के कारण फसलों को होने वाले नुकसान तथा उनसे बचाव के उपाय भी बताए। साथ ही जैविक एवं रासायनिक कृषि में फसलों को प्रभावित करने वाली बीमारियों एवं उनके नियंत्रण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

वरिष्ठ वैज्ञानिक श्री मृगेंद्र सिंह ने किसानों को कृषि क्षेत्र में नवीन तकनीकों एवं वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कृषि विस्तार अधिकारी श्री प्रदीप कुशवाहा, श्री रविकांत त्रिपाठी, श्री सुरेश चतुर्वेदी, श्री रामकुशल पटेल, श्री मुंडे वालू, श्री रामप्रकाश गुप्ता, श्री असद अली, श्री प्रदीप राणा, श्री नीरज वी. शाहिद सहित कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture