राज्य कृषि समाचार (State News)पशुपालन (Animal Husbandry)

सेक्स सॉर्टेड सीमन – पशुपालक की एक अभिनव फिक्स डिपॉजिट

23 दिसंबर 2025, भिंड: सेक्स सॉर्टेड सीमन – पशुपालक की एक अभिनव फिक्स डिपॉजिट – कृत्रिम गर्भाधान आज पशुपालन में आम हो चुका है, लेकिन  सेक्स -सॉर्टेड सीमन से कृत्रिम गर्भाधान निश्चित तौर पर म.प्र. शासन का एक ऐसा अभिनव प्रयोग है जिसने पशु नस्ल सुधार को नई दिशा दी है। इस तकनीक से न केवल उच्च गुणवत्ता वाली मादा बछिया/पडिया प्राप्त होती है, बल्कि पशुपालक के लिए ये हर बछिया एक फिक्स डिपोजिट बन जाती है। जो 3 वर्ष के अन्दर एक उत्तम नस्ल की भैंस या गाय बनकर पशुपालक की आमदनी में कई गुना वृद्धि कर देती है।

 भिण्ड जिले के पशु औषधालय हीरालाल का पुरा इस सफलता का केन्द्र बना हुआ है, जहाँ के संस्था प्रभारी मुकेश अहिरवार ने 2 वर्ष की कड़ी मेहनत से ग्रामीणों को इस तकनीक का महत्व समझाया कि  सेक्स  सॉर्टेड सीमन से केबल पडिया/बछिया ही पैदा होगी और फिर पशुपालकों ने अपने पशुओं में  सेक्स  सॉर्टेड सीमन का उपयोग करना प्रारंभ किया। मध्यप्रदेश सरकार की इस योजना ने पशुपालकों को सस्ती दरों पर यह सुविधा उपलब्ध कराई, जिससे छोटे किसान भी लाभान्वित हो सके। आज फिर चाहे श्री संतोष सिंह भदौरिया हो या श्री रामप्रकाश तोमर, श्री शोभाराम हो या फिर श्री मंगल सिंह सभी पशुपालक अपने पशुओं में  सेक्स  सॉर्टेड सीमन से उत्पन्न मादा पडिया को प्राप्त कर अब केबल  सेक्स  सॉर्टेड सीमन का ही प्रयोग करते हैं।

 श्री भदौरिया की आज से 3 वर्ष पूर्व उनकी गाय में  सेक्स सॉर्टेड सीमन से कृत्रिम गर्भाधान किया जिससे उत्पन्न बछिया अब गाय बन गई है। उसी बछिया में  सेक्स सॉर्टेड सीमन से ही कृत्रिम गर्भाधान किया गया है। योजना से  जुड़ने  के बाद लाभार्थी अपने पशुओं में  सेक्स  सॉर्टेड सीमन से कृत्रिम गर्भाधान कराने के उपरांत उत्पन्न होने वाली पडिया/बछिया को अब पशुपालक एफ.डी. के रूप में देखने लगे हैं। पूरे परिवार की आय वृद्धि होने से स्वरोजगार पर पूर्ण रूप से सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। हीरालाल का पुरा अब सफलता का प्रतीक है। पशुपालक कहते हैं, ‘ सेक्स -सॉर्टेड सीमन  ‘का यह अभिनव प्रयोग न केवल पशुपालन क्रांति लाया, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया। आने वाले समय में मध्यप्रदेश ऐसे और गांवों का उदाहरण बनेगा, जहां हर बछिया एक एफडी साबित होगी।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement